Mahashivratri 2023: भगवान शिव का हर नाम मंगलदायक,बच्चे का रखें ऐसा नाम
Baby Boy Names Inspired by Lord Shiva: महाशिवरात्रि के दिन जन्में बालकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी।

Mahashivratri 2023: भगवान शिव का प्रत्येक नाम मंगलदायक और सर्वसिद्धिदायक होता है। पुराणों में शिव के 1008 नाम बताए गए हैं और प्रत्येक का अपना महत्व और विशिष्ट अर्थ है। यदि आप भी अपने बच्चे के लिए भगवान शिव के नाम पर कोई नाम रखना चाहते हैं तो अवश्य रखें।
ये हैं प्रमुख नाम
आदिदेव, अभय, अभिराम, अचिंत्य, अक्षत, अकुल, अमोघ, अनघ, अनिरुद्ध, अत्रेय, भानु, भावेश, चंद्रेश, चतरेश, देवांग, देवेश, एकाक्ष, गिरीक, गिरीश, हरतेजस, इंदुशेखर, ईशान, जतिन, जयंत, जयेश्वर, जीवितेश, करण, कौशिक, केदार, किरात, लौहित, महेश, महिरान, मृगांक, नागेश, नाभस्य, नभ्य, नकुल, नंदीश, निहंत्र, निरंजन, पिनाकिन, प्रहस, पुरजित, पुष्कर, रैवत, रुद्र, रुद्रांश, समन्यु, संभव, सर्वेश, शाश्वत, शिव, शिवांग, शिवाय, सोहम, सुवीर, त्रयकेश, त्रिलोचन, उमेश, वैभव, विभूति, विधार्त, विलोहित, वीरेश, वृशांक, व्योमकेश, योगाध्यक्ष।
आज जन्में बालकों का अक्षर
18 फरवरी 2023 शनिवार को शनिप्रदोष और महाशिवरात्रि के दिन चंद्र मकर राशि में गोचर करेगा। आज के दिन चंद्रमा सायं 5 बजकर 40 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र प्रारंभ होगा। नक्षत्रों के चरणों के अनुसार उन चरणों में जन्में बच्चों का नाम अक्षर भी अलग-अलग होगा।
- उत्तराषाढ़ा चरण-2, प्रात: 7.06 तक- नाम अक्षर- भो
- उत्तराषाढ़ा चरण-3, प्रात: 7.07 से दोप 12.23 तक- नाम अक्षर- जा
- उत्तराषाढ़ा चरण-4, दोप 12.24 से सायं 5.40 तक- नाम अक्षर जी
- श्रवण चरण-1, सायं 5.41 से रात्रि 10.56 तक- नाम अक्षर- खी
- श्रवण चरण-2, रात्रि 10.57 से तड़के 4.12 तक- नाम अक्षर- खू
महाशिवरात्रि के दिन जन्में बालकों का भविष्य
महाशिवरात्रि के दिन जन्में बालकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। ऐसे बालक तेजस्वी, बुद्धिमान, संयमशील, धैर्यवान और परोपकार के कार्यो में सतत लगे रहने वाले रहेंगे। आज जन्में बालक अनेक क्षेत्रों में सफल होंगे। इनके कार्यो में बाधा भी आएगी तो जल्दी ही उससे बाहर भी निकल आएंगे। इन बालकों का भाग्य प्रबल रहेगा और जिस क्षेत्र में कार्य करेंगे उसमें सफलता अर्जित करेंगे। इन बालकों को सात मुखी या गणेश रुद्राक्ष अवश्य धारण करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications