Mahakumbh 2025 Shahi Snan Muhurat: शुभ संयोग में प्रारंभ हुआ महाकुंभ,जानिए पहले शाही स्नान का शुभ मुहूर्त
Mahakumbh 2025(शाही स्नान मुहूर्त): प्रयागराज में आज से महाकुंभ 2025 का प्रारंभ हुआ है। 26 फरवरी तक चलने वाले कुंभ मेले में डुबकी लगाने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं तो वहीं विदेशी पर्यटकों के लिए भी ये आकर्षण का बड़ा केंद्र है।
आपको बता दें कि आज पौष की पूर्णिमा भी है और इसी वजह से यहां पर स्नान करने वालों की सुबह से ही भीड़ उमड़ी है।आज महाकुंभ का पहला शाही स्नान है।

पंचांग के मुताबिक आज पूर्णिमा की शुरुआत सुबह 5 बजकर 03 मिनट से हुई है और इल तिथि का समापन 14 जनवरी को अर्धरात्रि 3 बजकर 56 मिनट पर होगा।
जिसकी वजह से पूर्णिमा की पूजा आप इस बीच कभी भी कर सकते हैं तो वहीं स्नान के लिए मुहूर्त निम्नलिखित है..
शाही स्नान के मुहूर्त (Mahakumbh 2025)
- ब्रह्म मुहूर्त: 13 जनवरी, 05: 27 AM से 06:21 AM
- प्रात: संध्या मुहूर्त- 13 जनवरी, 05: 54 AM से 07:15 AM
- विजय मुहूर्त- 13 जनवरी, 02:15 PM से 02:37 PM
- गोधूलि मुहूर्त-13 जनवरी, 05:42 PM से 06:09 pm
शाही स्नान का अर्थ-महत्व (Mahakumbh 2025)
- 'शाही स्नान' का अर्थ है राजसी स्नान। यह वह दिन होता है जब साधु-संत, अखाड़ों के महंत और संत समुदाय अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संगठित होकर पवित्र नदियों में स्नान करते हैं।
- 'शाही स्नान' एक दिव्य और पवित्र अनुष्ठान है।
- शाही स्नान करने से व्यक्ति अपने पापों से मुक्त हो जाता है।
- माना जाता है कि पवित्र नदियों में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- यह धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता का सामूहिक उत्सव है।
- शाही स्नान के अवसर पर संतों और महात्माओं से आशीर्वाद मिलता है।
144 साल बाद बना दुर्लभ संयोग (Mahakumbh 2025)
आपको बता दें कि इस बार प्रयागराज महाकुंभ में एक दुर्लभ संयोग बना है, वो भी 144 साल बाद। आज सूर्य, चंद्रमा और बृहस्पति तीनों ही शुभ स्थिति में हैं और यही नहीं आज रवियोग भी है जो कि सुबह 07:15 AM से 10:38 AM के बीच है।
भगवान विष्णु की पूजा करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत होगा (Mahakumbh 2025)
आज के दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत होगा। इसलिए आज पूजा के दौरान विष्णु चालीसा, विष्णु आरती और विष्णु जी के मंत्रों का जाप जरूर करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications