Mahakumbh 2025 Shahi Snan Dates: नोट करें महाकुंभ 2025 के शाही स्नान की डेट, जानिए महत्व
Mahakumbh 2025 Shahi Snan Dates : 13 जनवरी 2025 से यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ होगा, जिसकी तैयारियों में प्रशासन अभी से जुटा हुआ है।
आपको बता दें कि महाकुंभ इ 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी 2025 तक चलेगाा। हर 12 साल के अंतराल पर आने वाले इस पर्व का का सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है।

कुंभ मेले का मुख्य आकर्षण शाही स्नान होता है, ऐसा माना जाता है कि ये स्नान करने से व्यक्ति के सारे पापों का अंत हो जाता है। आपको बता दें कि महाकुंभ में 6 बार शाही स्नान होंगे। जिनकी तिथियां निम्नलिखित हैं...
महाकुंभ 2025 शाही स्नान तिथियां (Mahakumbh 2025 Shahi Snan Dates)
- पहला शाही स्नान: पौष पूर्णिमा 13 जनवरी 2025
- दूसरा शाही स्नान: मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025
- तीसरा शाही स्नान: मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025
- चौथा शाही स्नान: बसंत पंचमी 3 फरवरी 2025
- पांचवा शाही स्नान: माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025
- आखिरी शाही स्नान:महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025
महाकुंभ में शाही स्नान का महत्व ( Significance of Shahi Snan)
- महाकुंभ में शाही स्नान का विशेष स्थान है। इसे साधु-संतों, अखाड़ों और तपस्वियों के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। शाही स्नान के दौरान अखाड़ों के साधु पहले स्नान करते हैं और उनके लिए अलग घाटों पर व्यवस्था होती है।
- माना जाता है कि गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- शाही स्नान में साधु-संतों का जुलूस, राजसी ध्वज, और वैदिक मंत्रोच्चार इसे एक अद्वितीय बनाते हैं।
- भारतीय धर्मशास्त्रों में यह कहा गया है कि इस स्नान से व्यक्ति का पुनर्जन्म मानव रूप में ही होता है।
- आधुनिक समय में महाकुंभ पर्यटन, सांस्कृतिक विनिमय और वैश्विक आकर्षण का केंद्र भी बन गया है।
- सरकार और स्थानीय प्रशासन इस आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष प्रयास करते हैं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications