Maha Shivratri 2023: शमी के फूल से करें महादेव की पूजा, इन 7 चीजों को ना करें अर्पित वरना होगा नुकसान
शिव को शमी का फूल बहुत ज्यादा प्रिय है, माना जाता है कि शमी का पौधा शांति प्रदान करता है और जिस घर में ये लगता है वहां पर शंभूनाथ की कृपा हमेशा बनी रहती है।

Maha Shivratri 2023 (शिव के मनपसंद फूल) : महाशिवरात्रि पर्व का शिवभक्तों को बेसब्री से इंतजार होता है। फाल्गुन मास की शिवरात्रि के दिन होने वाले इस पर्व पर लोग उपवास रखते हैं और शिवलिंग का जल चढ़ाते हैं। इस बार ये शुभ दिन शनिवार यानी कि 18 फरवरी को है। इस दिन प्रदोष व्रत भी है और दोनों ही उपवास शिव के प्रिय हैं, जिससे इस दिन का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है। शिवरात्रि के दिन शिवालयों को दुल्हन की तरह सजाया जाता है तो कहीं-कहीं तो बकायदा शिव-पार्वती का विवाह भी कराया जाता है। इस दिन शिव की विशेष पूजा होती है लेकिन शिवभक्तों को भोले-भंडारी की पूजा करते वक्त विशेष बातों का ख्याल रखना चाहिए।
शिवलिंग की पूजा पर भूलकर भी ये चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए
- शंख,
- तुलसी
- नारियल का पानी
- तिल
- अक्षत
- कुमकुम
- हल्दी
आपको बता दें कि उपरोक्त चीजें विष्णु जी को चढ़ती हैं जो कि जग के पालनकर्ता हैं जबकि शिव तो महाकाल है जिसका अर्थ है वक्त, जो कि कभी नहीं खत्म होगा। उन्हें रूद्र के नाम से जाना जाता है रुद्र का अर्थ है दुखों को हरने वाला यानी कि वो कल्याणकारण हैं, वो भोले भंडारी हैं, जिन्हें रूप-स्वरूप और श्रृंगार से कुछ भी लेना-देना नहीं इसलिए उपरोक्त चीजें उन्हें अर्पित नहीं करनी चाहिए।
इन फूलों से करें खास पूजा
- शमी का फूल
- धतूरा का फूल
- सफेद मुकुट का फूल
- हरसिंगार का फूल
- अपराजिता का फूल
- अगस्त्य फूल
- चमेली का फूल
- सफेद कमल
- बेला
शिव को सफेद रंग प्रिय है, सफेद रंग शांति का प्रतीक है और ये मन की सरलता को भी व्यक्त करता है इसलिए उपरोक्त फूलों से पूजा करने से इंसान को मान-सम्मान, प्रेम-वैभव और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इंसान पर हमेशा शिव की कृपा बनी होती है और कोई भी दुख उन्हें छू भी नहीं पाता है, वैसे शिव को शमी का फूल बहुत ज्यादा प्रिय है, माना जाता है कि शमी का पौधा शांति प्रदान करता है और जिस घर में ये लगता है वहां पर शंभूनाथ की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि शिवरात्रि पर शमी का फूल भगवान शिव के चरणों में जरूर अर्पित करें।












Click it and Unblock the Notifications