Magh Mela 2024: मकर संक्रांति को पहला स्नान, नोट करें नहान मुहूर्त, जानिए महत्व
Magh Mela 2023: मकर संक्रांति के दिन से ही माघ मेले की शुरुआत होती है। इस साल संक्रान्ति 15 फरवरी को है इसलिए माघ मेले का प्रारंभ सोमवार से हो रहा है।

भक्तों के लिए ये दिन बेहद ही पावन होता है। आपको बता दें कि पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक भक्तगण गंगा किनारे कल्पवास करते हैं, जो कि बेहद ही कठिन होता है।
25 जनवरी को पौष पूर्णिमा
मालूम हो कि इस साल 25 जनवरी को पौष पूर्णिमा है। उस दिन से कल्पवास शुरू हो जाएगा और इसका समापन 8 मार्च यानी कि महाशिवरात्रि के दिन होगा। इस दौरान 6 बार महास्नान की प्रथा होगी। जिनकी डेट निम्नलिखित हैं।
- प्रथम स्नान- 15 जनवरी 2024 -मकर संक्रांति)
- दूसरा स्नान-25 जनवरी 2024 -पौष पूर्णिमा, (कल्पवास प्रारंभ)
- तीसरा स्नान-9 फरवरी 2024- मौनी अमावस्या
- चौथा स्नान- 14 फरवरी 2024- बसंत पंचमी
- पांचवा स्नान- 24 फरवरी 2024-माघ पूर्णिमा
- छठवां और अंतिम स्नान-8 मार्च 2024 -महाशिवरात्रि
- स्नान मुहूर्त ( सभी स्नान के लिए ) :प्रात: 05:27 AM से 11:29 PM तक
मान्यता
आपको बता दें कि माघ मेले के दौरान लोग प्रयागराज में संगम किनारे हाड़कंपाने वाली ठंड में पूजा-पाठ करते हैं। माना जाता है कि ये मेला ईश्वर के निकट लोगों को ले जाता है। 45 दिनों तक चलने वाले इस माघ मेले को अर्धकुंभ मेला भी कहा जाता है।
शिव, विष्णु और सूर्य की पूजा
आपको बता दें कि कल्पवास के दौरान शिव, भगवान विष्णु और भगवान सूर्य की पूजा की जाती है, जो कि यश, तप और ज्ञान के प्रतीक हैं। इनकी पूजा करने से इंसान के सारे पापों का अंत होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
भगवान शिव की इन मंत्रों से करें पूजा
- ॐ नमः शिवाय॥
- ॐ नमो भगवते रूद्राय ।
- धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
- उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
भगवान विष्णु की इन मंत्रों से करें पूजा
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
- ॐ विष्णवे नम:
- ॐ हूं विष्णवे नम:
- ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
- श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
सूर्य देव की इन मंत्रों से करें पूजा
- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः
- ॐ घृणि सूर्याय नमः
- ॐ मित्राय नमः
- ॐ सूर्याय नमः
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications