माघ मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी, एक महीने तक चलने वाला कल्पवास शुरू
magh mela, purnima, makar sankranti, allahabad, uttar pradesh, art, culture, religion, माघ मेला, संगम, मकर संक्रांति, श्रद्धालु, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, कला, संस्कृति, धर्म
इलाहाबाद। माघ मेले के पहले स्नानपर्व पौष पूर्णिमा पर पुण्य की कामना से मंगलवार को पहली डुबकी लगी है और इसी के साथ माह भर के कल्पवास का अनुष्ठान भी आरंभ होगा। मंगलवार से एक माह तक चलने वाला कल्पवास भी शुरू हो गया है।

कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच 'हर-हर गंगे' के उद्घोष के साथ श्रद्धालु संगम तट समेत अन्य घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और भगवान का ध्यान कर रहे हैं।
इलाहाबाद में संगम में लाखों श्रद्धालु माघ मेले में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। कहा जा रहा है कि इस बार मेले में 30 लाख श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। इसलिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
माघ मेले में पूर्णिमा के स्नान को शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन जो भी श्रद्धालु डुबकी लगाता है उसे मोक्ष प्राप्त होता है। इसी महीने में सभी शुभ कार्यों की भी शुरुआत होती है।
ये भी पढ़ें: Religion: क्यों होती है उज्जैन के 'महाकालेश्वर मंदिर' में भस्म से आरती?












Click it and Unblock the Notifications