Lohri 2024: 13 या 14 जनवरी कब है 'लोहड़ी'? जानिए महत्व और खास बातें
Lohri 2024 Kab Hai: फसलों के त्योहार 'लोहड़ी' अपने साथ बहुत सारी खुशियां लेकर आता है। आम तौर पर इसे सिक्ख और पंजाबी परिवार मनाते हैं।

आपको बता दें कि इस बार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन पैदा गया है।
कुछ लोगों का कहना है कि इस बार ये त्योहार 13 जनवरी को है तो कुछ लोगों का मानना है कि इस बार ये पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। तो चलिए आपका कन्फ्यूजन हम दूर कर देते हैं।
मकर संक्राति के एक दिन पहले होती है 'लोहड़ी'
दरअसल 'लोहिड़ी' का त्योहार मकर संक्राति के एक दिन पहले मनाया जाता है। जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब ही मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है।
'लोहड़ी' 14 जनवरी को मनाई जाएगी
इस बार सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 15 जनवरी को प्रातः 02:54 AM पर होगा और उदयातिथि मान्य होने की वजह से संक्रान्ति 15 जनवरी को मनाई जाएगी इसलिए 'लोहड़ी' 13 की जगह 14 जनवरी को मनाई जाएगी। आपको बता दें कि 'लोहड़ी' का अर्थ ल (लकड़ी) +ओह (गोहा = सूखे उपले) +ड़ी (रेवड़ी) = 'लोहड़ी' .. ।
'दुल्ला भट्टी' की कहानी
इसमें किसान भाई अपनी नई फसलों को काटकर घर लाते हैं जमकर खुशियां मनाते हैं। घर के बाहर आग जलाकर परिक्रमा करते हैं और उसमें लावा डालकर अग्निदेवता से अपनों के लिए खुशियों की दुआएं मांगते हैं। इस पर्व को 'दुल्ला भट्टी' की कहानी से भी जोड़ा जाता है।
पंजाब के नायक हैं 'दुल्ला भट्टी'
पौराणिक कथाओं में वर्णन है कि दुल्ला भट्टी नामक एक व्यक्ति मुग़ल शासक अकबर के समय में पंजाब में रहता था।वो एक वीर और सच्चा समाजसेवी था। उसे लोग पंजाब के नायक के रूप में याद करते हैं। उस दौरान कुछ लोग लड़कियों को गुलामी के लिए बल पूर्वक अमीर लोगों को बेच देते थे।
हर मनोकामना पूरी करते हैं 'दुल्ला भट्टी'
दुल्ला भट्टी ने एक योजना के तहत लड़कियों को न केवल गुलामी से मुक्त करवाया बल्कि उनकी शादी की हिंदू लड़कों से करवाई थी और इसी कारण 'लोहड़ी' का हर गीत उसे समर्पित है। लोग कहते हैं कि जो भी वैवाहिक जोड़ा 'लोहड़ी' के दिन आग की परिक्रमा करके दुल्ला भट्टी से अपनी खुशियों के लिए दुआएं मांगता है उसकी हर मनोकामना दुल्ला भट्टी पूरी करते हैं।
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications