Sawan Somwar 2023 : सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई को

Sawan Somvar 2023 Live Updates in Hindi: आज सावन का पहला सोमवार है, सावन का प्रारंभ तो चार जुलाई को ही हो गया था लेकिन इसका पहला सोमवार आज है। सावन का सोमवार काफी मानक होता है,आज का सोमवार सभी के लिए काफी शुभ और सर्वसिद्धिदायक है। सावन के हर सोमवार की अपनी एक महत्ता होती है। दिल्ली, वाराणसी, बिहार, झारखंड, एमपी हर जगह भगवान शिव के जयकारे गूंज रहे हैं। माना जाता है कि आज के दिन शिव जी की पूजा करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत होता है और उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Sawan ka Pahla Somwar

LIVE Feed
Jul 10, 2023, 11:29 AM IST

सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई को

सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई को पड़ेगा, इस बार सावन में आठ सोमवार आए हैं।
Jul 10, 2023, 10:45 AM IST

दक्षिण दिशा में जलाभिषेक

पंडित गजेंद्र शर्मा के मुताबिक शिवलिंग पर जलाभिषेक हमेशा दक्षिण दिशा की ओर खड़े होकर करना चाहिए, ऐसा करने से शिव प्रसन्न होते हैं।
Jul 10, 2023, 10:29 AM IST

मोक्ष की प्राप्ति

शिव जी का रुद्राभिषेक या जलाभिषेक को करने से मोक्ष की प्राप्ति हो रही है।
Jul 10, 2023, 9:40 AM IST
उत्तर प्रदेश

नागेश्वर नाथ मंदिर

अयोध्या में नागेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही लाखों की संख्या में भक्त पहुंचे हुए हैं।
Jul 10, 2023, 9:10 AM IST
बिहार

'हर हर महादेव'

चारों ओर 'हर हर महादेव' की गूंज है। तस्वीरें पटना के बोरिंग रोड के शिवायल की है, जहां भक्तों का तांता लगा है।
Jul 10, 2023, 8:33 AM IST
राजस्थान

'झारखंड महादेव मंदिर'

जयपुर में 'झारखंड महादेव मंदिर' में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की, सुबह से ही लोग वहां लाइनें लगाए हुए हैं।
Jul 10, 2023, 8:10 AM IST
उत्तराखंड

दक्ष प्रजापति शिव मंदिर

भक्तों ने हरिद्वार के दक्ष प्रजापति शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। देखें Video.
Jul 10, 2023, 8:09 AM IST
उत्तर प्रदेश

औघड़नाथ शिव मंदिर

सावन के पहले सोमवार के मौके पर मेरठ के औघड़नाथ शिव मंदिर में भक्तों का लगा तांता, देखें सीधी तस्वीरें।
Jul 10, 2023, 7:37 AM IST
उत्तर प्रदेश

नागेश्वर शिव मंदिर

सावन के पहले सोमवार के अवसर पर भक्तों ने नागेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
Jul 10, 2023, 7:12 AM IST
उत्तर प्रदेश

मंदिरों में भक्तों का तांता

गोरखपुर के झारखंडी शिव मंदिर में पूजा की गई, सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है।
Jul 10, 2023, 7:11 AM IST
दिल्ली

चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज

भक्तों ने चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज।
Jul 10, 2023, 7:09 AM IST
मध्य प्रदेश

भस्म आरती

सावन का पहला सोमवार आज है, इस खास मौके पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती की गई।
Jul 09, 2023, 6:38 PM IST

सावन का पहला सोमवार

आज संवत 2080 के श्नावन महीने का पहला सोमवार है, इस बार अधिकमास होने के कारण सावन में आठ सोमवार आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+