Kharmas 2022 Start Date: आज से मलमास प्रारंभ, शुभ कार्यो पर लगेगा विराम
Kharmas 2022 Kab Lag Raha Hai: मलमास के अधिष्ठाता देव श्रीहरि विष्णु हैं। अत: मलमास की अवधि में भगवान विष्णु की आराधना, भक्ति, पूजा, उनके विविध मंत्रों का जाप करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।

Kharmas 2022: सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही मलमास प्रारंभ हो जाएगा। सूर्य आज प्रात: 9 बजकर 57 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसे धनुर्मास, मलमास या खरमास भी कहते हैं। मलमास में विवाह, उपनयन, मुंडन, गृह प्रवेश सहित समस्त शुभ कार्यो पर एक मास के लिए विराम लग जाता है। मलमास 16 दिसंबर से 14 जनवरी 2023 तक रहेगा। सूर्य के 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करते ही मलमास समाप्त हो जाता है। इसी दिन से सूर्य का उत्तरायण प्रारंभ होता है।
क्या होता है मलमास
सूर्य जब-जब बृहस्पति की राशियों धनु और मीन में प्रवेश करता है तब मलमास होता है। मल अर्थात् दूषित मास। चूंकिप्रत्येक शुभ कार्यो को करने के लिए बृहस्पति का शुद्ध होना आवश्यक है किंतु सूर्य के प्रभाव में बृहस्पति दूषित हो जाते हैं। इसलिए मलमास के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।
कौन-से कार्यो पर प्रतिबंध
मलमास के दौरान विवाह, सगाई, मुंडन, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं।
श्रीहरि का पूजन करें
मलमास के अधिष्ठाता देव श्रीहरि विष्णु हैं। अत: मलमास की अवधि में भगवान विष्णु की आराधना, भक्ति, पूजा, उनके विविध मंत्रों का जाप करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। भगवान विष्णु का पूजन नित्य पीले रंग के पुष्पों से करने से जीवन के समस्त सुख-भोग आदि प्राप्त होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications