Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर महिलाएं पहनें ऐसी चूड़ियां, खूबसूरती में लगाएं चार-चांद
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का त्यौहार हर सुहागिन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। दिनभर का व्रत रखने के बाद चांद निकलते ही पति के हाथों से पानी पीकर उपवास खोलती हैं।
सुहागिन महिलाओं के लिए करवाचौथ होता है खास
ये दिन हर सुहागिन महिला के लिए काफी खास होता है। ऐसे में करवाचौथ की तैयारियां भी कुछ कम नहीं होतीं, साड़ी या लहंगा, मेकअप, सिंदूर, बिंदी और सबसे अहम चूड़ियां, जो सुहाग का प्रतीक मानी जाती हैं।

करवा चौथ प्रेम और समर्मण का त्योहार है
करवा चौथ सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि प्रेम और समर्पण का त्यौहार है। इस दिन हर महिला चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे। इसलिए अपनी ड्रेस, मेकअप और ज्वैलरी के साथ-साथ चूड़ियों का चयन सोच-समझकर करें।
करवा चौथ पर पारंपरिक कपड़ों के साथ पहनें ये चूड़ियां
-चाहे पारंपरिक लाल-गोल्डन हो या मॉडर्न मेटैलिक सेट, सही चूड़ियों की खनक से आपका करवाचौथ लुक पूरा हो जाएगा और हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
-अगर आप भी इस करवाचौथ पर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं कि इस खास मौके पर कैसी चूड़ियां पहननी चाहिए।
करवा चौथ पर पहनें ऐसी चूड़ियां
पारंपरिक चूड़ियों की चमक
-करवा चौथ की बात आते ही सबसे पहले याद आती है लाल और सुनहरी चूड़ियों की जोड़ी। लाल रंग प्रेम और समर्पण का प्रतीक है, जबकि सुनहरा रंग समृद्धि और सौभाग्य का संकेत देता है। आप चाहे साड़ी पहनें या लहंगा, लाल-सोने के मेल वाली चूड़ियां हर ड्रेस पर खूब जचती हैं।
-आजकल मार्केट में पारंपरिक चूड़ियों के मॉडर्न डिजाइन भी मिलते हैं, जैसे राजस्थानी लाख की चूड़ियां, कुंदन वर्क वाली चूड़ियां या मीनाकारी डिजाइन। ये न सिर्फ आपके हाथों की शोभा बढ़ाती हैं बल्कि पूरे लुक को रॉयल टच भी देती हैं।
स्टोन और कुंदन वर्क वाली चूड़ियां
-अगर आप कुछ भारी लेकिन एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो कुंदन या स्टोन वर्क वाली चूड़ियां बेहतरीन ऑप्शन हैं। आजकल मार्केट में ऐसे सेट मिलते हैं जिनमें स्टोन, मिरर और मोती का सुंदर कॉम्बिनेशन होता है।
-इन्हें आप गोल्डन या मरून साड़ी के साथ पेयर करें, तो ये आपके करवाचौथ लुक को और भी ग्लैमरस बना देंगी। कुंदन वर्क वाली चूड़ियां चेहरे की निखार को और उभारती हैं क्योंकि ये लाइट को रिफ्लेक्ट करके हाथों को चमकदार दिखाती हैं।
ग्लास बैंगल्स
-अगर आपको हल्का लेकिन पारंपरिक लुक पसंद है, तो ग्लास की चूड़ियां एक परफेक्ट विकल्प हैं। पारंपरिक रूप से करवाचौथ पर महिलाएं लाल, गुलाबी या हरे रंग की कांच की चूड़ियां पहनती हैं।
-इनकी खनक से पूरा माहौल सज जाता है। ग्लास बैंगल्स को आप सोने या स्टोन वाली दो बड़ी कड़ियों के बीच पहनें,इससे आपका लुक सिंप होते हुए भी बेहद क्लासी लगेगा।
गोल्ड और सिल्वर फिनिश चूड़ियां
-जो महिलाएं मॉडर्न और ट्रेंडी स्टाइल पसंद करती हैं, उनके लिए गोल्ड प्लेटेड या सिल्वर फिनिश वाली मेटल चूड़ियां एक बढ़िया विकल्प हैं। ये न सिर्फ टिकाऊ होती हैं बल्कि हर रंग के आउटफिट के साथ मैच कर जाती हैं।
-आजकल डिजाइनर्स भी करवाचौथ कलेक्शन में ऐसे चूड़ी सेट लॉन्च कर रहे हैं जिनमें पारंपरिक रंगों के साथ मेटलिक टच दिया गया है। आप चाहें तो गोल्डन ब्रेसलेट्स के साथ इन्हें मिक्स एंड मैच भी कर सकती हैं।
मल्टीकलर या थीम बेस्ड चूड़ियां
-अगर आप करवाचौथ पर थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो थीम बेस्ड या मल्टीकलर चूड़ियां भी ट्राई कर सकती हैं। मान लीजिए आपने पिंक या ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी है, तो उसी टोन की मल्टीकलर चूड़ियों का सेट आपके पूरे लुक को ब्राइट बना देगा।
-आजकल ऐसे सेट भी ट्रेंड में हैं जिनमें हर चूड़ी पर अलग-अलग कलर के स्टोन या बीड्स लगे होते हैं,जो हाथों को फेस्टिव वाइब देते हैं।
चूड़ियों को स्टाइल करने के टिप्स
-चूड़ियों के साथ मेल खाते कंगन या ब्रेसलेट जरूर पहनें, इससे हाथ ज्यादा भरे-भरे लगेंगे।
-अगर साड़ी या लहंगा हैवी है, तो हल्की और एलीगेंट चूड़ियां चुनें ताकि बैलेंस बना रहे।
-नेलपॉलिश का कलर चूड़ियों के शेड से मैच करें, इससे हाथों की सुंदरता और बढ़ेगी।
-अपने लुक को पूरा करने के लिए मेहंदी डिज़ाइन भी उसी कलर थीम में रखें।












Click it and Unblock the Notifications