Karwa Chauth 2024 wishes: 'सजना है मुझे सजना के लिए', अपनों को भेजें ये प्रेम भरे संदेश, पर्व बन जाएगा खास

Karwa Chauth 2024 wishes: प्रेम, त्याग और समर्पण का त्योहार करवा चौथ 20 अक्टूबर को है। सुहागिनों के इस प्रिय पर्व पर आधुनिकता का असर भी दिखता है लेकिन फिर भी इस त्योहार ने अपनी परंपरा को बरकरार रखा है और इसी कारण को इस पर्व को सभी सुहागिन स्त्रियां पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ पूरी करती हैं।

Karwa Chauth 2024 wishes

इस दिन पत्नियां अपने पति की सलामती के लिए दिन भर बिना पानी का व्रत करती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्ध्य देकर अपने पति के हाथों पानी पीकर उपवास खोलती हैं।

इस सुंदर त्य़ोहार को आप और भी खास बना सकते हैं खूबसूरत संदेशों के जरिए, यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे ही प्यार भरे संदेश, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।

करवा चौथ की शुभकामनाएं संदेश (Happy Karwa Chauth 2024)

  • 'सजना है मुझे सजना के लिए', हैप्पी करवा चौथ।
  • आपका रिश्ता हमेशा प्यार और विश्वास से भरा रहे। हैप्पी करवा चौथ।
  • आपके जीवन में खुशियों की चाँदनी हमेशा बनी रहे। शुभ करवा चौथ!
  • यह दिन आपके जीवन को खुशियों से भर दे। करवा चौथ की शुभकामनाएं!
  • चांद की रोशनी की तरह आपका जीवन भी हमेशा उज्ज्वल रहे। करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • करवा चौथ का यह त्योहार आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। हैप्पी करवा चौथ।
  • आप दोनों का साथ यूं ही बना रहे। करवा चौथ की ढेर सारी शुभकामनाएं!
  • हाथों की पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली, हैप्पी करवा चौथ।
  • चांद को देखूं, करवाचौथ का व्रत में रखूं, हैप्पी करवा चौथ।
  • रहे सलमात मेरा सजना और सजना का आंगन, हैप्पी करवा चौथ।
  • आपका प्रेम चंद्रमा की तरह सदा चमकता रहे। करवा चौथ की ढेरों शुभकामनाएं!
  • सुख, समृद्धि और प्रेम का वास आपके जीवन में हमेशा बना रहे।हैप्पी करवा चौथ।

करवा चौथ से जुड़ी खास बातें ( Karwa Chauth 2024)

  • करवा चौथ के दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी का सेवन करती हैं, जिसे उनके सास की ओर से दिया जाता है।
  • इसके बाद वे पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं।
  • इस दिन विवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और करवा माता की पूजा करती हैं।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+