Karwa Chauth 2024 Muhurat: करवा चौथ आज, जानिए पूजा मुहूर्त-सामग्री
Karwa Chauth 2024 Aaj (मुहूर्त-सामग्री) : पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला व्रत करवा चौथ हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है और आज ही वो पावनतिथि है।
आज पूरे दिन बिना पानी के महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती है और शाम को चांद की पूजा करके अपने पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं।

चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर हो चुका है और इसका समापन 21 अक्टूबर, सोमवार सुबह 4 बजकर 18 मिनट तक होगा इसलिए करवा चौथ का पर्व आज मनाया जा रहा है।
करवा चौथ मुहूर्त? ( Karwa Chauth Muhurat)
- 20 अक्टूबर को 5:46 AM से 7:02 AM
- पूजा का वक्त: 1 घंटा 16 मिनट
करवा चौथ का महत्व ( Karwa Chauth Significance)
- यह व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को आता है, और यह सुहागिन स्त्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
- इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चंद्र दर्शन के बाद अपने व्रत को तोड़ती हैं।
- करवा चौथ पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है।
- उत्तर भारत, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।
करवा चौथ की सामाग्री ( Karwa Chauth Puja Samgari)
- करवा: मिट्टी का करवा (कलश)।
- थाली: पूजा के लिए एक थाली, जिसमें दीया, चावल, रोली, कुमकुम, मिठाई और फूल होते हैं।
- सिंदूर
- दीपक
- नारियल
- करवा चौथ की कथा की पुस्तक
- मिठाई
- पानी का लोटा
- चूड़ियां, बिंदी, मेंहदी, काजल आदि।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications