Karwa Chauth 2024 Aarti: आज जरूर करें ये आरती, मिलेगा अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद

Karwa Chauth 2024 Aarti: सुहागिनों का प्रिय त्योहार करवा चौथ आज बहुत ही उत्साह और प्रेम के साथ मनाया जा रहा है। आज करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

पूजा करने के बाद हर महिला को ये आरती जरूर करनी चाहिए, तभी उसकी पूजा पूरी होगी और उसे अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Karwa Chauth 2024 Aarti

करवा चौथ माता की आरती (Karwa Chauth Vrat Ki Aarti)

  • ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
  • जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।
  • सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
  • यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।
  • कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
  • दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।
  • ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
  • जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
  • होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
  • गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।
  • ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
  • जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
  • करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
  • व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।
  • ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
  • जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

पार्वती माता की आरती

  • जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
  • ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल की दाता॥
  • जय पार्वती माता
  • अरिकुल पद्म विनाशिनि जय सेवक त्राता।
  • जग जीवन जगदंबा, हरिहर गुण गाता॥
  • जय पार्वती माता
  • सिंह को वाहन साजे, कुण्डल हैं साथा।
  • देव वधू जस गावत, नृत्य करत ताथा॥
  • जय पार्वती माता
  • सतयुग रूपशील अतिसुन्दर, नाम सती कहलाता।
  • हेमांचल घर जन्मी, सखियन संग राता॥
  • जय पार्वती माता
  • शुम्भ-निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्थाता।
  • सहस्त्र भुजा तनु धरि के, चक्र लियो हाथा॥
  • जय पार्वती माता
  • सृष्टि रूप तुही है जननी शिवसंग रंगराता।
  • नन्दी भृंगी बीन लही सारा जग मदमाता॥
  • जय पार्वती माता
  • देवन अरज करत हम चित को लाता।
  • गावत दे दे ताली, मन में रंगराता॥
  • जय पार्वती माता
  • श्री प्रताप आरती मैया की, जो कोई गाता।
  • सदासुखी नित रहता सुख सम्पत्ति पाता॥
  • जय पार्वती माता

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+