Karwa Chauth 2023 Vrat First Time: पहली बार रखने जा रही हैं करवा चौथ का व्रत तो जरूर बरतें ये सावधानी

Karwa Chauth 2023 Vrat : सुहागिनों का प्रिय पर्व करवाचौथ 01 नवंबर को मनाया जाएगा। आस्था और प्रेम के इस मानक पर्व पर सभी महिलाएं सोलह शृंगार करके पूजा करती हैं और शाम को चांद का अर्ध्य देकर अपना व्रत खोलती हैं। वैसे तो हर पर्व का काफी महत्व है।

Karwa Chauth 2023 Vrat First Time

लेकिन टीवी धारावाहिकों और फिल्मों ने इस व्रत को काफी ग्लैमराइज्ड कर दिया है, इस वजह से ये उपवास काफी लोकप्रिय भी हो गया है और इसी कारण महिलाएं इस पर्व के लिए काफी उत्साहित भी रहती हैं। जो लोग पहली बार इस व्रत को रखना चाहती हैं तो उन्हें कुछ निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सरगी सूर्योदय से पहले खाएं

इस व्रत को निर्जला रखने से पहले प्रत्येक महिला को सरगी करना जरूरी है। सरगी ब्रह्ममुहूर्त में खानी चाहिए। सूर्योंदय के बाद सरगी नहीं करनी चाहिए। सरगी को नहा-धोकर ग्रहण करना चाहिए।

स्वच्छ वस्त्र धारण करें

करवा चौथ का व्रत पूरे दिन निर्जला रखा जाता है, इस दिन सबसे पहले स्वच्छ वस्त्र धारण करें और प्रभु का ध्यान करें।

सोलह श्रृंगार करें

ये व्रत सुहागिनों का है इसलिए इस दिन हर किसी को दुल्हन की तरह 16 श्रृंगार करने चाहिए। हाथों में मेंहदी से लेकर पैर के आलता तक का काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस दिन हर महिला को जी-खोलकर अपना शृंगार करना चाहिए।

सफेद और काले कपड़े ना पहनें

पूजा-पाठ में सफेद और काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इस दिन लाल, पीला, हरा, गुलाबी और नारंगी रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है क्योंकि ये शुभ रंग हैं और खुशी का प्रतीक हैं।

करवा माता की कहानी सुनें

इस दिन हर महिला पूरी श्रद्धा के साथ करवा माता की कथा जरूर सुनें, जो महिलाएं ऐसा करती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्य का वर मिलता है। उनके घर की सुख-शांति कभी भी खत्म नहीं होती है। महिलाओं को अपने पति का प्यार और साथ हमेशा मिलता रहता है इसी वजह से व्रत काफी महत्वपूर्ण है।

पति-पत्नी आपस में झगड़ा ना करें

करवा चौथ के दिन पति से किसी भी प्रकार का झगड़ा या निंदा नहीं करनी चाहिए, बल्कि प्रेम और विश्वास के साथ इस पर्व को पूरी खुशी और ऊर्जा से मनाना चाहिए, ऐसा करने से दोनों का रिश्ता काफी फलता-फूलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+