कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये 5 उपाय, घर आएगी खुशहाली
नई दिल्ली। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा का त्यौहार शनिवार, 4 नवंबर को पड़ रहा है। हमारे शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा को काफी महत्वपूर्ण पर्व माना गया है। शास्त्रों के मुताबिक इस पर्व पर खास तरीके से पूजा करने से आपके सभी दुख दूर हो सकते हैं। साथ ही धन संबंधी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। चूंकि इस बार कार्तिक पूर्णिमा शनिवार को पड़ रही है इसलिए आपको इस दिन शनि पूजा का प्रबंध भी करना होगा। आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप किन खास तरीकों से पूजा कर अपनी परेशानियों को दूर कर सकते हैं ...

1. कार्तिक पूर्णिमा के दिन भोर में उठें और स्नान कर सूर्योदय के वक्त सूर्य को जल अर्पित करें। जल अर्पित करते सूर्य मंत्र 'ॐ सूर्याय नमः ' का भी जाप करें।
2. कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपक जलाने का विशेष महत्व है। घर के समीप बहती नदी के किनारे पर घी का दीपक जलाएं।
3. शाम के वक्त तुलसी के पेड़ के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं। साथ ही तुलसी के पेड़ और दीपक की सात बार परिक्रमा करे।
4. शनि को ध्यान में रखते हुए इस बार कार्तिक पूजा में सरसों के तेल में काले तिल के दाने क डालकर दान करें।
5. कार्तिक पूजा के दिन सत्यनारायण भगवान का घर में पूजा करवाना शुभ माना जाता है। पूजा के बाद सत्यनारायण भगवान को खीर और हलवे का भोग जरूर लगाएं।












Click it and Unblock the Notifications