Kartik Month 2024 Vrat Tyohar List Hindi: जानिए कब है दिवाली?
Kartik Month 2024 Vrat Tyohar List Hindi:हिंदू धर्म में कार्तिक मास का अत्यधिक महत्व है। कार्तिक मास का शुभारंभ 18 अक्टूबर से हुआ है।
इसे वर्ष का सबसे पवित्र महीना माना जाता है, जिसमें देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना, व्रत और दान-पुण्य का विशेष स्थान होता है। कार्तिक मास भगवान विष्णु और शिव जी को समर्पित है।

इस मास में कार्तिक स्नान और तुलसी पूजा का भी इस महीने में विशेष महत्व है। इसे पापों से मुक्ति और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग माना जाता है।
कार्तिक मास 2024 की तिथियां
2024 में कार्तिक मास 18 अक्टूबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक चलेगा। इस पूरे महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं। यहां है पूरे महीने के त्योहारों की लिस्ट
- 20 अक्टूबर: करवा चौथ
- 21 अक्टूबर: रोहिणी व्रत
- 24 अक्टूबर: अहोई अष्टमी
- 28 अक्टूबर: रमा एकादशी
- 29 अक्टूबर: धनतेरस, भौम प्रदोष व्रत, धन्वंतरि जयंती
- 31 अक्टूबर: दिवाली, लक्ष्मी पूजा
- 1 नवंबर: कार्तिक अमावस्या
- 2 नवंबर: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट
- 3 नवंबर: भाई दूज
- 7 नवंबर: छठ पूजा
- 12 नवंबर: देवउठनी एकादशी
- 13 नवंबर: तुलसी विवाह
- 14 नवंबर: वैकुंठ चतुर्दशी
- 15 नवंबर: कार्तिक पूर्णिमा,
- 15 नवंबर:देव दीपावली
- 15 नवंबर:गुरु नानक जयंती
कुछ खास बातें
- करवा चौथ - इस दिन विवाहित महिलाएँ अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। चंद्र दर्शन के बाद व्रत को तोड़ा जाता है।
- अहोई अष्टमी - अहोई अष्टमी व्रत खासकर उन महिलाओं द्वारा रखा जाता है जो संतान सुख की कामना करती हैं या अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं।
- धनतेरस -इस दिन भगवान धन्वंतरि और लक्ष्मी की पूजा की जाती है और बर्तन या आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है।
- नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) - नरक चतुर्दशी के दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। इस दिन उबटन लगाकर स्नान करने और दीया जलाने का महत्व है।
- दिवाली -यह हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व है। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा की जाती है।
- गोवर्धन पूजा -इस दिन भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र देव के कोप से गोकुलवासियों को बचाने की कथा का स्मरण किया जाता है। अन्नकूट प्रसाद चढ़ाया जाता है।
- भाई दूज - भाई दूज भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications