Kartik month 2021: जानिए कार्तिक माह के प्रमुख व्रत-त्योहार, यहां है पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। कार्तिक माह का 21 अक्टूबर 2021 से 19 नवंबर 2021 तक रहेगा। इस माह में वर्ष के सबसे बड़े त्योहार दीपावली सहित अनेक व्रत-त्योहार, पर्व, विशेष दिवस आदि आते हैं। कार्तिक माह में स्वास्थ्य की दृष्टि से दालों का सेवन करने की मनाही होती है। विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943 कार्तिक कृष्ण पक्ष प्रथमा के दिन मंगल का तुला राशि में प्रवेश भी होगा और इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। अनेक ग्रहों के राशि परिवर्तन भी होंगे।

Kartik month 2021: जानिए कार्तिक माह के प्रमुख व्रत-त्योहार, यहां है पूरी लिस्ट

माह के विशेष दिन

  • 21 अक्टूबर- कार्तिक माह प्रारंभ, मंगल तुला में, सर्वार्थसिद्धि प्रात: 6.30 से
  • 24 अक्टूबर- करवा चतुर्थी, चंद्रोदय रात्रि 8.27 पर
  • 28 अक्टूबर- कालाष्टमी, अहोई अष्टमी
  • 30 अक्टूबर- शुक्र धनु में सायं 4.11 से
  • 1 नवंबर- रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी
  • 2 नवंबर- प्रदोष व्रत, धनतेरस, बुध तुला में प्रात: 9.50 से
  • 4 नवंबर- प्रात: अभ्यंग स्नान, सायंकाल दीपावली, महालक्ष्मी पूजा
  • 5 नवंबर- गोवर्धन पूजा, अन्नकूट पूजा
  • 6 नवंबर- भाई दूज, यम द्वितीया, विश्वकर्मा पूजा
  • 8 नवंबर- विनायक चतुर्थी
  • 9 नवंबर- पांडव पंचमी, सौभाग्य पंचमी
  • 10 नवंबर- छठ पूजा
  • 11 नवंबर- गोपाष्टमी
  • 12 नवंबर- अक्षय नवमी, आंवला नवमी
  • 14 नवंबर- देव प्रबोधिनी एकादशी स्मार्त
  • 15 नवंबर- तुलसी विवाह वैष्णव
  • 16 नवंबर- भौम प्रदोष व्रत, सूर्य वृश्चिक में
  • 17 नवंबर- बैकुंठ चतुर्दशी
  • 18 नवंबर- त्रिपुरोतसव, सत्यनारायण व्रत
  • 19 नवंबर- कार्तिक पूर्णिमा, गुरुनानक जयंती, देव दीपावली, कार्तिक स्नान पूर्ण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+