June 2023 Vrat Tyohar List: ये हैं जून माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहार, जानिए कब है वट पूर्णिमा उपवास?
June 2023 Vrat Tyohar List: इस महीने ही मां दुर्गा के पावन दिन यानी कि गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। जिसमें गृहस्थ नहीं बल्कि साधकगण पूजा करते हैं।

June 2023 Calendar With Holidays List: जून का महीना गर्मी के साथ-साथ बहुत सारे त्योहारों और व्रत को भी लेकर आता है। इसी महीने से मानसून की भी शुरुआत होती है। ये महीना गर्मी की बेचैनी और वर्षा की राहत का पर्याय है। इस महीने में कहीं स्कूल खुल जाते हैं तो कहीं पर स्कूल बंद हो जाते हैं। इसी महीने में गुप्त नवरात्रि है तो वहीं इसी महीने में जगन्नाथ रथयात्रा भी प्रारंभ हो रही है। यहां हम आपके लिए लाए हैं जून महीने के त्योहारों और व्रत की लिस्ट, जिसे देखकर आप आसानी से पूरे महीने की प्लानिंग कर सकते हैं।
व्रत-त्योहार की लिस्ट
- 1 जून: निर्जला एकादशी व्रत का पारण,
- 1 जून: प्रदोष व्रत
- 3 जून: वट पूर्णिमा व्रत
- 4 जून: कबीर जयंती
- 5 जून: आषाढ़ मास प्रारंभ
- 7 जून,: संकष्टी चतुर्थी
- 9 जून: पंचक प्रारंभ
- 10 जून: कालाष्टमी
- 13 जून: पंचक समाप्त
- 14 जून: योगिनी एकादशी व्रत
- 15 जून: योगिनी एकादशी व्रत का पारण
- 15 जून: प्रदोष व्रत
- 16 जून: मासिक शिवरात्रि
- 17 जून: रोहिणी व्रत
- 18 जून:आषाढ़ अमावस्या
- 19 जून: गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
- 20 जून: जगन्नाथ रथयात्रा
- 22 जून: विनायक चतुर्थी
- 25 जून: भानु सप्तमी का व्रत
- 28 जून: ईद-अल-अज़हा (बकरीद)
- 29 जून: गौरी व्रत प्रारम्भ
- 29 जून: देवशयनी एकादशी
- 30 जून: देवशयनी एकादशी पारण
- 30 जून: वासुदेव द्वादशी
वट सावित्री पूर्णिमा व्रत: ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन उत्तर भारत में लोग वट सावित्री की पूजा करते हैं लेकिन कुछ जगहों पर ये व्रत पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और सावित्री-सत्यवान की पूजा के साथ बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। ये पर्व त्याग, प्रेम और समर्पण का पर्याय है। इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा 3 जून को सुबह 11:16 AM पर प्रारंभ हो रही है और ये 4 जून को 09:11 AM पर खत्म होगी। व्रत 3 जून को रखा जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications