Jaya Ekadashi 2026 Katha:एकादशी आज, क्या है कथा और नियम?
Jaya Ekadashi 2026 Katha: आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी कि जया एकादशी है, यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि जया एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति, अशुभ योनियों से छुटकारा और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
यह व्रत विशेष रूप से उन लोगों के लिए फलदायी माना जाता है जो जीवन में बार-बार बाधाओं, भय या नकारात्मक प्रभावों से घिरे रहते है, जो भी इस दिन भगवान विष्णु की पूजा सच्चे मन से करते हैं उससे सारे दुखों का अंत मिनटों में हो जाता है।

जया एकादशी व्रत कथा (Jaya Ekadashi 2026 Katha)
पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में नंदन वन में देवताओं के लिए एक नृत्य-गायन सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में माल्यवान और पुष्पदंता नामक दो गंधर्व नृत्य प्रस्तुत कर रहे थे। नृत्य के दौरान दोनों एक-दूसरे के प्रेम में इतने लीन हो गए कि उनका ध्यान भंग हो गया और वे गलती करने लगे। इससे क्रोधित होकर देवराज इंद्र ने उन्हें श्राप दे दिया कि वे दोनों पिशाच योनि में जन्म लें।
पिशाच, प्रेत बाधा और भय से मुक्ति दिलाता है ये व्रत
श्राप के कारण वे हिमालय क्षेत्र में भटकते हुए कष्टमय जीवन जीने लगे। एक दिन संयोगवश उन्होंने माघ शुक्ल पक्ष की जया एकादशी के दिन उपवास रखा। उन्होंने न तो अन्न ग्रहण किया और न ही कोई हिंसक कर्म किया। इस व्रत के प्रभाव से उनका श्राप समाप्त हो गया और उन्हें पुनः दिव्य रूप प्राप्त हुआ। वे स्वर्ग लौट आए। तब से यह विश्वास प्रचलित हुआ कि जया एकादशी का व्रत पिशाच, प्रेत बाधा और भय से मुक्ति दिलाने वाला है।
जया एकादशी व्रत के नियम (Jaya Ekadashi 2026 Niyam)
- एकादशी के दिन प्रातः स्नान कर भगवान विष्णु का पूजन करें।
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।
- निर्जल या फलाहार व्रत रखें।
- विष्णु सहस्रनाम या एकादशी व्रत कथा का पाठ करें।
- द्वादशी के दिन ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान करें।
जया एकादशी पर क्या न करें (Jaya Ekadashi 2026 Don'ts)
- एकादशी के दिन चावल, गेहूं और दालों का सेवन न करें।
- मांस, मदिरा, लहसुन-प्याज से पूरी तरह दूर रहें।
- क्रोध, झूठ, निंदा और अपशब्दों का प्रयोग न करें।
- बाल या नाखून काटने से बचें।
- दिन में सोने और आलस्य से दूर रहें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें












Click it and Unblock the Notifications