Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

2024 January Vrat-Festivals List: ये हैं जनवरी माह के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट, कब है मकर संक्रांति?

2024 January Vrat and Festivals List Hindi: जनवरी का महीना साल का पहला माह है, जो कि अपने साथ बहुत सारी खुशियां और ऊर्जा लेकर आता है। साल का पहला त्योहार 'मकर संक्रांति' का होता है जिसका इंतजार बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को होता है।

2024 January Vrat-Festivals List:

क्योंकि इस पर्व पर बच्चें जहां पतंगबाजी करती हैं, वहीं दूसरी ओर ठंड कम होती है और मांगलिक कार्य प्रारंभ होते हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं जनवरी माह के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट, जिसको देखकर आप अपने पूरे महीने की प्लानिंग कर सकते है।

जनवरी के त्योहारों की लिस्ट ( List of January festivals 2024)

  • 01 जनवरी , नया साल​
  • 03 जनवरी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 07 जनवरी सफला एकादशी
  • 09 जनवरी -प्रदोष व्रत
  • 09 जनवरी -मासिक शिवरात्रि
  • 11 जनवरी - पौष अमावस्या, दर्श अमावस्या
  • 12 जनवरी, स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन​
  • 14 जनवरी, मकर संक्रांति
  • 14 जनवरी, विनायक चतुर्थी
  • ​15 जनवरी, पोंगल
  • ​16 जनवरी, वस्सी उत्तरायण
  • ​17 जनवरी, गुरु गोविंदसिंह जयंती​
  • 18 जनवरी शाकम्भरी उत्सवारम्भ
  • 21 जनवरी पौष पुत्रदा एकादशी
  • 22 जनवरी कूर्म द्वादशी
  • 23 जनवरी भौम प्रदोष व्रत
  • 24 जनवरी, हजरत अली का जन्मदिन​
  • 25 जनवरी शाकंभरी पौष पूर्णिमा (शाकंभरी जयंती)
  • 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस
  • 29 जनवरी सकट चौथ लंबोदय चतुर्थी

मकर संक्रांति 2024 (Makar Sankranti 2024)

मकर संक्रांति को लोग खिचड़ी का भी त्योहार कहते हैं और ये दिन बेहद ही पावन है। सूर्य का मकर राशि में आने की वजह से इस त्योहार को मकर संक्रांति कहा जाता है।

गुजरात, राजस्थान में पतंगें उड़ाई जाती हैं

इस दिन भक्तगण पवित्र नदियों में स्नान करके दान-पुण्य करते हैं। इस दिन गुजरात, राजस्थान में पतंगें उड़ाई जाती हैं और तिल का दान करते हैं, ऐसा करने से घरों में सुख-शांति का वास होता है। लोग घरों में दही-चूड़ा , खिचड़ी और गुड़ से बनी चीजें खाते हैं और खुशियां मनाते हैं।

डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+