Janmashtami 2025 Wishes: 'राधा की भक्ति, मुरली की मिठास', अपनों को भेजें ये खास संदेश

Janmashtami 2025 Wishes: भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, झूलों पर कान्हा को सजाते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और मध्यरात्रि को जन्मोत्सव मनाते हैं। आज के दिन जो भी भगवान श्रीकृष्ण की पूजा सच्चे मन से करता है उसके सारे कष्टों का अंत होता है।

पुराणों के अनुसार, भगवान कृष्ण ने मथुरा में कंस का अंत कर धर्म की रक्षा की। वे गीता के उपदेशों के माध्यम से जीवन जीने की सर्वोत्तम राह बताते हैं। आज के दिन को आप भी यादगार बना सकते हैं खूबसूरत संदेशों के जरिए, यहां हम लाए हैं सुंदर और दिल छू लेने वाले संदेश।

Janmashtami 2025 Wishes

जन्माष्टमी की शुभकामनाएं (Janmashtami 2025)

  • राधा की भक्ति, मुरली की मिठास,माखन का स्वाद और गोपियों का प्यार, यही है जन्माष्टमी का त्योहार। हैप्पी जनमाष्टमी।
  • कान्हा की बांसुरी की मधुर तान,गोपियों का मन मोहे, सबका करे कल्याण। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ढेरों बधाइयां।
  • रंग बिरंगी रासलीला, माखन मिश्री का भोग, कन्हैया के संग मनाएं, जीवन में हो सुख और संयोग। जन्माष्टमी की मंगलकामनाएं।
  • माखन चुराने आए नंदलाल,भक्तों के दिल में बसाए अपार प्यार। जन्माष्टमी मुबारक हो। जन्माष्टमी की मंगलकामनाएं।

जन्माष्टमी एसएमएस (Janmashtami 2025)

  • नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की। जन्माष्टमी की मंगलकामनाएं।
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात, रहे आपके जीवन में खुशियों की बारात। जन्माष्टमी की मंगलकामनाएं।
  • माखन मिश्री जितनी मीठी आपकी जिंदगी हो, कन्हैया जैसा मासूम आपका दिल हो। जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
  • हरे कृष्ण हरे राम,जीवन में आए श्रीकृष्ण का नाम। जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+