Janmashtami 2025: ये जन्माष्टमी है बेहद स्पेशल, दिल से करें कान्हा की पूजा, होगी हर इच्छा पूरी
Krishna Janmashtami 2025: श्रीहरि भगवान विष्णु के आठवें अवतार जन-जन के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 16 अगस्त 2025 शनिवार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को मनाया जाएगा। इस दिन चंद्र अपनी उच्च राशि वृषभ में और सूर्य स्वराशि सिंह में स्थित रहेगा। इसके अलावा इस दिन वृद्धि और ध्रुव योग भी रहने वाला है। इतने सारे योग संयोगों में आ रही जन्माष्टमी सर्वसिद्धिदायक रहेगी।
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मकथा के अनुसार उनका जन्म द्वापर युग में अपने मामा कंस के मथुरा स्थित कारागार में हुआ था। उस समय कंस का अत्याचार चरम पर था। जब कंस विवाह के बाद अपनी अपनी बहन देवकी को उसके ससुराल छोड़ने जा रहा था तभी एक भविष्यवाणी हुई।

उसमें कहा गया कि कंस की मृत्यु उसकी बहन देवकी के आठवें पुत्र के हाथों होने वाली है। अपनी मृत्यु के भय से कंस ने तुरंत देवकी और उनके पति वसुदेव को मथुरा के कारागार में ले जाकर बंद कर दिया। उसने उनके सात बच्चों को जन्म लेते ही दीवार पर पटककर मार डाला।
कारागार के ताले खुल गए और सारे सिपाही सो गए (Janmashtami 2025)
जब आठवें पुत्र के रूप में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, तो एक दिव्य चमत्कार हुआ। कारागार के ताले खुल गए और वसुदेव जी शिशु को टोकरी में रखकर यमुना पार गोकुल ले गए। वहां यशोदा और नंद बाबा के पास लेजाकर सुला आए और वहां से उनकी नवजात पुत्री को ले आए। इधर कंस जब कारागार में पहुंचा तो उन्हें एक कन्या दिखाई दी। कंस ने जैसे ही कन्या को मारने के लिए दीवार पर पटकना चाहा तो कन्या आकाशीय बिजली बनकर आकाश में अंर्तध्यान हो गई।
क्यों विशेष है यह दिन (Janmashtami 2025)
इस बार जन्माष्टमी का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिन ग्रहों की चाल श्रेष्ठ है। चंद्र अपनी उच्च राशि में रहने वाला है, सूर्य स्वराशि में रहेगा। ध्रुव और वृद्धि योग रहने के साथ अमृतसिद्धि योग भी रहेगा। इन योगों में श्रीकृष्ण की पूजा करना उनकी विशेष कृपा प्रदान करने वाला रहेगा। श्रीकृष्ण की भक्ति से मनुष्य के पाप कटकर सद्कर्मों का उदय होता है। इससे मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक उन्नति होने लगती है। इस दिन श्रीकृष्ण के मंत्र कृं कृष्णाय नम: का जाप करने से दुर्लभ चीजें भी मनुष्य को मिलने लगती है।
यह पढ़ें: Krishna Janmashtami 2025: 15 या 16 अगस्त, कब है जन्माष्टमी? जानें सही डेट












Click it and Unblock the Notifications