Janmashtami 2023: कृष्ण से जुड़ी पांच वस्तुएं भरेंगी धन के भंडार, आएगी सुख समृद्धि

Janmashtami 2023: भगवान श्रीकृष्ण श्रीहरि विष्णु के आठवें और पूर्णावतार हैं। इसलिए जीवन की समस्त समस्याओं, परेशानियों, कष्टों, दुखों, संतापों का हल श्रीकृष्ण का मात्र नाम लेने से मिल जाता है। श्रीकृष्ण के मंगल स्वरूप का नित्य दर्शन करने से जीवन के झंझावातों से मुक्ति मिल जाती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हम आपको श्रीकृष्ण से जुड़ी पांच ऐसी महत्वपूर्ण वस्तुएं बता रहे हैं जिनका घर में होना ही अपने आप में मंगलदायक, सौभाग्यदायक होता है।

Janmashtami 2023

आइए जानते हैं क्या हैं वे वस्तुएं-

मोर पंख : मोरपंख के बिना श्रीकृष्ण का श्रृंगार अधूरा होता है। उनके मस्तक पर सजा मोरपंख घर में होना अत्यंत शुभ होता है। वास्तु के अनुसार मोरपंख घर में होने से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और सारे वास्तुदोष दूर हो जाते हैं। मोरपंख को घर की उत्तरी दीवार पर लगाना चाहिए।

बांसुरी : श्रीकृष्ण के अधरों पर सजकर मधुर स्वरलहरियां बिखेरने वाली बांसुरी जिस घर में होती है वहां रहने वाले सभी सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और सामंजस्य उत्तम रहता है। बांसुरी दंपतियों को अपने बेडरूम में लगाना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है। आपसी प्रेम बढ़ता है और एक-दूसरे के प्रति विश्वास का भाव पनपता है।

कामधेनु : श्रीकृष्ण को गायें अत्यंत प्रिय हैं। वे बचपन से गायों के साथ खेलते और उनका दूध, माखन खाकर बड़े हुए हैं। इसलिए अपने घर में कामधेनु स्वरूप गाय की मूर्ति रखना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे घर में धन और धान्य दोनों की ही कभी कमी नहीं होती।

इत्र या सुगंध : श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के फूलों से बने इत्र अत्यंत प्रिय होते हैं। अपने घर में इत्र रखें और इन्हें श्रीकृष्ण की पूजा में प्रयुक्त करें और स्वयं भी इत्र लगाएं। इससे घर में एक सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और रोग दूर होंगे।

झूला : यदि आपके घर में श्रीकृष्ण की पूजा होती है और उनकी मूर्ति है तो उन्हें झूले में बिठाना न भूलें। श्रीकृष्ण की मूर्ति के झूले में बिठाकर उन्हें नित्य झुलाने से परिवार सुखी रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+