असगर वजाहत सहित अन्य दो लेखकों को हिंदी अकादमी पुरस्कार
नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया के हिंदी विभाग के दो मौजूदा प्रोफेसरों और एक अवकाश प्राप्त प्रोफसर को हिंदी अकादमी की ओर से साल 2009-10 के पुरस्कार दिए गए हैं।
अजब-गजब लेख पढ़ें
प्रोफसर सैयद असगर वजाहत को सर्वश्रेष्ठ नाटक सम्मान और प्रोफेसर अब्दुल बिस्मिल्लाह को साहित्य सम्मान दिया गया है। प्रोफेसर वजाहत को उनके 'सात आसमान' और 'जिस लाहौर नई देख्या' जैसी रचनाओं के लिए जाना जाता है। दूसरी ओर प्रोफेसर बिस्मिल्लाह 'झिनि-झिनि बिनि चदरिया' जैसी रचना के लिए विख्यात है।
अवकाश प्राप्त प्रोफेसर मुजीब रिजवी को हिंदी भाषा और साहित्य में उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। हिंदी अकादमी की ओर से पुरस्कार समारोह 11 मई को दिल्ली सचिवालय के सभागार में आयोजित किया गया था।













Click it and Unblock the Notifications