Jagannath Rath Yatra Wishes: 'जय जगन्नाथ,सब के सिर पर तेरा हाथ', अपनों को भेजें शुभकामना संदेश
Jagannath Rath Yatra 2024 Wishes: आस्था की मानक 'जगन्नाथ रथ यात्रा 2024' की शुरुआत आज से हुई है। इस यात्रा का इंतजार भक्तों को बेसब्री से होता है।
माना जाता है कि जो कोई भी इस पवित्र यात्रा में भाग लेता है, उसके सारे कष्टों का अंत होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। अगर आप रथयात्रा में शामिल नहीं हो सकते हैं तो आज के दिन आप जरूर घर पर प्रभु जगन्नाथ की पूजा करें और अपनों को बधाई संदेश भेजें।

ऐसा करने से आपका दिन तो खास बनेगा ही साथ ही आपके ऊपर प्रभु जगन्नाथ जी की कृपा भी होगी और आपके पास कोई मुसीबत भूलकर भी नहीं आएगी।
आपको बता दें कि यह उत्सव हर साल आषाढ़ शुक्ल पक्ष के दौरान "द्वितीया" को मनाया जाता है। यह भगवान जगन्नाथ और उनके भाई भगवान बलराम और बहन सुभद्रा की वार्षिक यात्रा का प्रतीक है।
जगन्नाथ रथ यात्रा 2024: शुभकामनाएं और संदेश (Jagannath Rath Yatra Wishes, Messages)
- भगवान जगन्नाथ की कृपा आप पर हमेशा बरसती रहे, वो आपका मार्गदर्शन करें। रथ यात्रा की शुभकामनाएं।
- भगवान जगन्नाथ का प्रेम और करुणा का रथ आपके जीवन को भी खुशियों और शांति से भर दे। जय बाबा जगन्ननाथ।
- हम आपके लिए भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान से भरी एक आनंदमय रथ यात्रा की कामना करते हैं, रथ यात्रा की शुभकामनाएं।
- 'रथों कें सुंदर रंगों की तरह आपका जीवन भी खिल उठे',पुरी रथ यात्रा की शुभकामनाएं।
- 'जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ,सब के सिर पर तेरा हाथ', रथ यात्रा की शुभकामनाएं।
जगन्नाथ रथ यात्रा 2024: व्हाट्सएप स्टेटस (Jagannath Rath Yatra 2024: WhatsApp Status)
- मित्रों और परिवार को रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं - रथों का सुंदर, रंगीन त्योहार आपके जीवन में खुशियों के रंग भर दे।
- भगवान जगन्नाथ आपके जीवन में सफलता, समृद्धि और खुशियों लेकर आए। रथ यात्रा की शुभकामनाएं।
- ना डर ना भय... भगवान का खुशियों का रथ आपके जीवन में आए।रथ यात्रा की शुभकामनाएं।
- पुरी की रथयात्रा आप सभी के लिए मंगलमय हो, रथ यात्रा की शुभकामनाएं।
- रथ यात्रा के इस पवित्र अवसर पर, भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद आपके हृदय को प्रेम, शांति और आनंद से भर दे।
- भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा, सभी को शक्ति और समृद्धि प्रदान करें। रथ यात्रा की शुभकामनाएं!
- भगवान जगन्नाथ की कृपा आप पर बनी रहे, आपको यश मिले और आप खूब तरक्की करें।
- 'पधारो म्हारे धाम, जगन जी आएंगे तेरे काम', रथ यात्रा की शुभकामनाएं!
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications