Jagannath Rath Yatra 2024 Schedule: जगन्नाथ रथ यात्रा आज से प्रारंभ, अगले 10 दिनों तक भगवान क्या-क्या करेंगे?

Jagannath Rath Yatra 2024 schedule: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से प्रारंभ हो रही है। इस पवित्र यात्रा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। मालूम हो कि ये पवित्र यात्रा 10 दिनों तक चलती है।

इस यात्रा में तीन भव्य और सुंदर रथों का प्रयोग होता है, जिन पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी के घर यानी कि गुंडीचा मंदिर जाते हैं, जहां दस दिन रहकर वो वापस अपने मंदिर लौट आते हैं।

Jagannath Rath Yatra 2024

आपको बता दें कि आषाढ़ की द्वितीया तिथि आज सुबह 3 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ हो गई है और इसका समापन 8 जुलाई को सुबह 4 बजकर 14 मिनट पर होगा। आज के दिन पांच शुभ योग बन रहें हैं और ये हर राशि को सुख, शांति प्रदान करने वाले हैं।

रथ यात्रा के दस दिन का पूरा शेड्यूल (Jagannath Rath Yatra 2024 schedule)

  • रथ यात्रा का प्रारंभ आज (7 जुलाई 2024) - इस दिन भगवान जगन्नाथ, प्रभु बलराम और देवी सुभद्रा तीन रथों पर सवार होकर सिंहद्वार से निकलकर गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे।
  • 8 से 15 जुलाई 2024 तीनों लोग गुंडिचा मंदिर में रहेंगे, जहां पर भक्त इन तीनों का दर्शन कर सकते हैं।
  • रथ यात्रा का समापन- 16 जुलाई 2024 को, इस दिन भगवान जगन्नाथ, प्रभु बलराम और देवी सुभद्रा तीनों वापस जगन्नाथ मंदिर आएंगे।

क्यों मौसी के घर जाते हैं प्रभु जगन्नाथ?

वैसे तो इस यात्रा से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित हैं लेकिन एक कथा का वर्णन पद्म पुराण में मिलता है। जिसके मुताबिक बहन सुभद्रा ने अपने दोनों भाईयों से नगर दर्शन की बात कही थी, जिसके बाद उनके भाईयों ने उनकी इच्छा का मान रखा था।

गुंडिचा में प्रभु के दर्शन को 'आड़प' कहते हैं

और इसके बाद तीनों लोग भ्रमण पर निकले थे और इसी यात्रा के दौरान वो अपनी मौसी के घर गुंडिचा भी गए और सात दिन ठहरे थे। तब से ही ये परंपरा बन गई। गुंडिचा में प्रभु के दर्शन को 'आड़प' कहते हैं।

Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+