जानिए खूबसूरत त्योहार 'ओणम' के बारे में रोचक बातें
केरल। दक्षिण भारत का प्रमुख त्योहार ओणम आज से शुरु हो चुका है। केरल के साथ साथ पूरे देश में अलग अलग जगहों पर यह पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन घरों को फूलों से सजाया जाता है। आज से ही केरल में मशहूर नौका-दौड़ शुरू होती है।
हिंदुओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं 'सूर्य'?
मान्यता
यह प्राचीन राजा महाबली के याद मे मनाया जाता है। आज घरों में फूलों की रंगोली बनाई जाती है। लोग इस दिन पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर पूजा करते हैं।
आगे की बात तस्वीरों में...

राजा 'महाबलि'
ओणम के बारे में एक कथा प्रचलित है, केरल के एक राजा थेे जिनका नाम था महाबलि, वो अपनी प्रजा से बहुत प्यार करते थे और बहुत बड़े दानी थे। वो कोशिश करते थे कि उनके राज्य में हर कोई खुश रहे इसलिए प्रजा उन्हें भगवान की तरह पूजा करती थी।

देवताओं को आया गुस्सा
महाबलि की ये लोकप्रियता देवताओं से देखी नहीं गई। राजा इंद्र ने भगवान विष्णु से कहा कि वो महाबलि की परीक्षा लें, विष्णु मान गये और उन्होंने ब्राह्मण वेश धारण करके महाबलि के पास पहुंचकर तीन पग जमीन की मांग की।

विष्णु ने विराट रूप धारण किया
महाबलि ने तुरंत हां कर दिया और उसके बाद विष्णु ने विराट रूप धारण करके तीन पग नापें, पहले पग में भू-लोक तथा दूसरे पग में स्वर्ग-लोक नाप लिया। तीसरे पग के लिए भूमि कम पड़ गई।

भगवान विष्णु से माफी मांगी
इस पर महबलि के पास कोई चारा नहीं बचा, उन्होंने भगवान विष्णु से माफी मांगी तब विष्णु ने उन्हें पाताल लोक में रहने की सजा दी लेकिन एक वरदान भी दिया जो वो पाताल लोक जाने से पहले मांग सकते थे।

राजा बलि ने वरदान मांगा
राजा बलि अपनी प्रजा को बहुत चाहते थे। अत: उन्होंने वरदान मांगा कि, उन्हें वर्ष में एक बार अपनी प्रजा के सुख- दु:ख को देखने का अवसर मांगा जो भगवान ने दे दिया।इसलिए ऐसा माना जाता है कि हर साल श्रवण नक्षत्र यानी ओणम के दिन में राजा बली अपनी प्रजा को देखने आते हैं।

राजा का करते हैं स्वागत
इसी कारण राज्य की जनता अपने महाबलि को दिखाने के लिए आज का दिन उत्सव के रूप में मनाती हैं और नाचती-गाती है ताकि उसके राजा को लगे कि उसकी प्रजा सुखी है और उन्हें कोई तकलीफ ना हो।

विष्णु के साथ–साथ महाबलि की पूजा
आज के दिन विष्णु के साथ-साथ महाबलि की पूजा भी होती है। इस दिन घरों को फूलों से सजाया जाता है। आज से ही केरल में मशहूर नौका-दौड़ शुरू होती है। लोग घरों मे पकवान बनाते हैं और खुशियां मनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications