राष्ट्र के रूप में विभाजित भारतः चेतन भगत

अपनी नई किताब '2 स्टेट्स- द स्टोरी ऑफ माय मैरिज' के प्रचार के लिए पिछले सप्ताह यहां मौजूद लेखक का कहना है, "अंतर-क्षेत्रीय और अंतर-जातीय विवाह का बहिष्कार बताता है कि एक राष्ट्र के रूप में हम कितने विभाजित हैं।"
उनकी नई किताब एक ऐसे युगल पर केंद्रित है जो दो विभिन्न क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं। यह किताब लेखक के स्वयं के व्यक्तिगत जीवन से प्रेरित है। भगत एक पंजाबी हैं जिन्होंने तमिल ब्राहम्ण से विवाह किया है।
लेखक का कहना है कि यह किताब अंतर-क्षेत्रीय विवाहों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता के संबंध में लिखी गई है। "यदि मैंने एक दक्षिण भारतीय से विवाह नहीं किया होता तो यह किताब नहीं लिखी जाती।"
भगत ने अपने प्रशंसकों से कहा है कि यह किताब 'कठिनाइयों भरी एक परंपरागत प्रेम कहानी' नहीं है लेकिन 'इसमें मजा भी है और प्रेम व विवाह का एक दिलचस्प अवलोकन' भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications