सूर्य, विष्णु और भैरव रविवार को करेंगे आपकी हर इच्छा पूरी

नई दिल्ली। ग्रहों के राजा कहलाने वाले भगवान सूर्यदेव का दिन है रविवार। इस दिन के देवता हैं भगवान विष्णु और काल भैरव। जीवन में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, निरोगी शरीर और धन इन्हीं देवताओं की कृपा से प्राप्त होता है, लेकिन अक्सर लोग परेशान होते रहते हैं और जिसने जो उपाय बताया वह करते रहते हैं। परिणाम यह होता है कि उनकी परेशानियों का अंत नहीं होता और उनका भरोसा भी उपायों, पूजा-पाठ से उठ जाता है।

आइए आज जानते हैं केवल रविवार के दिन कुछ उपाय करके आप अपने को कैसे सुखी, समृद्धि बना सकते हैं। रविवार के दिन किए जाने वाले ये उपाय भाग्योदय कारक हैं। इनसे कोई हानि नहीं होती, बल्कि लाभ ही लाभ होता है।

भगवान सूर्यदेव का दिन है रविवार

भगवान सूर्यदेव का दिन है रविवार

  • यदि आपके जीवन में तरक्की नहीं हो पा रही है। दफ्तर में या व्यापार में खूब मेहनत करने के बाद भी मन के मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पा रहा है तो रविवार के दिन सुबह सूर्योदय के समय नहाकर एक तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरें, उसमें कुमकुम और गुड़ डालें।
  • फिर सूर्यदेव को मंत्र ऊं अर्काय नम: के साथ अर्घ्य दें। यह प्रयोग लगातार प्रत्येक रविवार को करते रहें। कुछ ही दिनों में आपको इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
कीजिए ये उपाय

कीजिए ये उपाय

  • आपके मन में कोई इच्छा हो जो पूरी नहीं हो रही हो। ऐसा है तो रविवार के दिन बरगद के एक पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखें और इसे बहते हुए जल में मौन रहते हुए प्रवाहित करें। वह इच्छा शीघ्र ही पूरी होने का मार्ग बनेगा।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सुबह नहाकर घर के प्रवेश द्वार को साफ पानी से धोएं और द्वार के दाहिनी ओर कुमकुम से स्वस्तिक बनाकर मां लक्ष्मी को घर में आने का निमंत्रण दें।
  • रविवार के दिन गाय के शुद्ध देसी घी का दीपक पूजा स्थल पर सुबह के समय जलाएं। इससे आपको सम्मान और मानसिक सुख-शांति प्राप्त होगी।
  • रविवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में तीन झाडुओं को किसी भी मंदिर में दान करें। ध्यान रखें यह उपाय आपको चुपचाप करना है। किसी से इसका जिक्र ना करें और ना ही किसी के पूछने पर कुछ बताएं। यह प्रयोग कई तरह से काम आता है। घर से गरीबी दूर होती है। रोग दूर होते हैं और सम्मान में वृद्धि होती है।
  • आपके बिगड़े हुए काम बन जाएंगे

    आपके बिगड़े हुए काम बन जाएंगे

    • रविवार की रात अपने सिरहाने पर एक गिलास दूध रखें। सुबह इसे बिना बोले किसी बबूल के पेड़ की जड़ में सींच आएं। इससे आपके बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे।
    • रविवार के दिन भैरव की सवारी माने जाने वाले काले श्वान को गुड़ और रोटी खिलाएं और दूध पिलाएं। इससे आपके शत्रु परास्त होंगे। मुकदमों में जीत हासिल मिलेगी।
    • रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव के 21 नामों का पाठ करने से यश और सम्मान की प्राप्ति होती है। विद्यार्थियों को यह प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इससे उन्हें परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+