Shani Stuti on Saturday: शनि के प्रकोप से बचना हैं तो आज जरूर करें इसका पाठ

Shani Stuti on Saturday: शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है, वो न्याय के देव कहे जाते हैं, अगर वो किसी पर नाराज हो जाएं तो उसको दंड मिलकर ही रहता है इसलिए उन्हें हमेशा प्रसन्न और शांत रखने के उपाय करना चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि अगर आप हर शनिवार को शनि स्तुति का पाठ करें तो आपकी हर इच्छा पूरी होगी और शनि के दोष से भी मुक्त हो जाएंगे यही नहीं आप पर शनिदेव की विशेष कृपा हो जाएगी और आपको यश की प्राप्ति भी होगी।

Shani Stuti on Saturday

शनिदेव की स्तुति ( Shani Stuti)

  • नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च ।
  • नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम: ॥1॥
  • नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च ।
  • नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते ॥2॥
  • नम: पुष्कलगात्राय स्थूलरोम्णेऽथ वै नम: ।
  • नमो दीर्घाय शुष्काय कालदंष्ट्र नमोऽस्तु ते ॥3॥
  • नमस्ते कोटराक्षाय दुर्नरीक्ष्याय वै नम: ।
  • नमो घोराय रौद्राय भीषणाय कपालिने ॥4॥
  • नमस्ते सर्वभक्षाय बलीमुख नमोऽस्तु ते ।
  • सूर्यपुत्र नमस्तेऽस्तु भास्करेऽभयदाय च ॥5॥
  • अधोदृष्टे: नमस्तेऽस्तु संवर्तक नमोऽस्तु ते ।
  • नमो मन्दगते तुभ्यं निस्त्रिंशाय नमोऽस्तुते ॥6॥
  • तपसा दग्ध-देहाय नित्यं योगरताय च ।
  • नमो नित्यं क्षुधार्ताय अतृप्ताय च वै नम: ॥7॥
  • ज्ञानचक्षुर्नमस्तेऽस्तु कश्यपात्मज-सूनवे ।
  • तुष्टो ददासि वै राज्यं रुष्टो हरसि तत्क्षणात् ॥8॥
  • देवासुरमनुष्याश्च सिद्ध-विद्याधरोरगा: ।
  • त्वया विलोकिता: सर्वे नाशं यान्ति समूलत: ॥9॥
  • प्रसाद कुरु मे सौरे ! वारदो भव भास्करे ।
  • एवं स्तुतस्तदा सौरिर्ग्रहराजो महाबल: ॥10॥

शनि स्तुति का जाप करने से निम्नलिखित लाभों की भी प्राप्ति होती है।

  • शनि स्तुति का जाप करने से कुंडली में शनि ग्रह से संबंधित दोष और प्रतिकूल प्रभाव कम होते हैं।
  • शनि स्तुति का जाप करने से जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति आती है।
  • शनि स्तुति के नियमित जाप से स्वास्थ्य में सुधार होता है और रोगों से मुक्ति मिलती है।
  • शनि देव की कृपा से जीवन में आने वाले संकट, दुर्घटनाएं और परेशानियां कम होती हैं।
  • शनि देव की उपासना करने से व्यक्ति में धैर्य, संयम और संतुलन की भावना बढ़ती है।
  • शनि स्तुति के नियमित पाठ से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+