Holika Dahan 2025 Tips: धन, सुख, निरोगी काया सबकुछ मिलेगा, आज अपनाएं टोटके
Holika Dahan 2025 Tips: होलिका दहन का दिन तंत्र मंत्र की सिद्धियों के साथ जीवन के सारे कष्टों को दूर करने वाला दिन होता है। इस दिन अनेक उपाय किए जाते हैं। इनमें रोग दूर करने के उपाय, सुख-समृद्धि धन-धान्य प्रदायक उपाय, शीघ्र विवाह के योग बनाने के उपाय और आकर्षण-वशीकरण का प्रभाव बढ़ाने के उपाय भी किए जाते हैं।
आइए हम जानते हैं होलिका दहन से जुड़े ऐसे अनेक उपाय और टोटके जो आपका जीवन पूरी तरह बदल देंगे।

शीघ्र विवाह का उपाय (Holika Dahan 2025 Tips)
जिन युवक-युवतियों का विवाह नहीं हो पा रहा है, कोई न कोई बाधा आ रही है, वे होलिका दहन की रात्रि में एक विशिष्ट उपाय करें। एक पीला कपड़ा लें। इसमें पांच हल्दी की गांठ, सफेद और पीले सरसों, पांच लौंग, पांच इलायची बांधें। इस पोटली को उन युवक युवतियों के सिर के ऊपर से सात बार उसारकर जलती होलिका में डाल आएं। जो युवक-युवती यह प्रयोग करेगा उसके विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाएगी और उसके विवाह होने के रास्ते खुल जाएंगे।
धन प्राप्ति का उपाय (Holika Dahan 2025 Tips)
होलिका दहन की रात्रि में पांच गोमती चक्र और पांच सफेद कौड़ी लेकर इनका केसर से पूजन करें। लाल पुष्प अर्पित करें फिर लाल कपड़े में बांधकर जलती होलिका में डाल आएं। इससे धन की प्राप्ति होगी। दूसरा उपाय यह है कि फाल्गुन पूर्णिमा की रात्रि में अपने घर में दीपावली की तरह महालक्ष्मी का पूजन करें। श्रीयंत्र की स्थापना करें और श्रीसूक्त के 11 पाठ करें। मखाने की खीर का नैवेद्य मां लक्ष्मी को लगाएं। धन की प्राप्ति होने लगेगी।
अच्छे स्वास्थ्य का उपाय (Holika Dahan 2025 Tips)
परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना से होलिका पूजन करें और होलिका की थोड़ी सी राख लाकर उसमें कपूर मिलाकर अपने घर के आग्नेय कोण (पूर्वी-दक्षिणी कोना) में स्थापित करें। इससे घर में किसी को रोग होगा तो वह दूर होने लगेगा।
भूत प्रेतादि बाधाएं दूर करने के लिए(Holika Dahan 2025 Tips)
होलिका दहन में से थोड़ी सी अग्नि लाकर उससे अपने घर में दीपक प्रज्जवलित करें। प्रयास करें कि यह दीपक पांच दिनों तक अखंड जलता रहे। इससे घर में कोई भी नकारात्मक शक्ति, भूत-प्रेतादि होगा तो वह दूर हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications