Holi & Chandra Grahan 2025: होली पर साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए आज क्या करें और क्या ना करें?

Holi & Chandra Grahan 2025: होली पर साल का पहला चंद्रग्रहण है, हालांकि ये भारत में प्रभावी नहीं है इसलिए इसका सूतक काल नहीं लगा है और इसी वजह से इसका असर होली की पूजा पर नहीं पड़ा है। लेकिन ग्रहों की चाल का असर लोगों की राशियों पर पड़ता है इसलिए चंद्रग्रहण चाहे प्रभावी हो या ना हो लोगों को इसका खास ख्याल रखने की जरूरत है।

शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण के दौरान कुछ कार्य वर्जित माने जाते हैं, जबकि कुछ उपाय शुभ फल प्रदान करते हैं। इसलिए यहां जानते हैं कि ग्रहणकाल के दौरान क्या करें और क्या ना करें।

Holi amp amp Chandra Grahan 2025

क्या करें (Holi & Chandra Grahan 2025)

  • ग्रहण के बाद गंगा जल या स्वच्छ पानी से स्नान करें और पूरे घर में गंगाजल छिड़कें।
  • ग्रहण काल को शुभ नहीं माना जाता इसलिए इस दौरान प्रभु का जाप करें, महामृत्युंजय मंत्र और विष्णु मंत्र का जाप करने से विशेष लाभ होता है।

होली और चंद्रग्रहण के दौरान क्या न करें? (Holi & Chandra Grahan 2025)

  • ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना अशुभ माना जाता है। इस समय पकाया गया भोजन स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
  • ग्रहण के दौरान पानी को खुले में रखने से नकारात्मक ऊर्जा उसमें समा सकती है।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और किसी भी धारदार वस्तु का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसका असर गर्भस्थ शिशु पर पड़ सकता है।
  • ग्रहण काल के दौरान सोना वर्जित है।
  • इस दौरान किसी से झगड़ा भी ना करें।

होलिका दहन का मुहूर्त (Holi & Chandra Grahan 2025)

होलिका दहन 13-14 मार्च की मध्यरात्रि में 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक।

चंद्रग्रहण कब है?

  • चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 27 मिनट से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक ।
  • ये ग्रहण 6 घंटे 3 मिनट का है।
  • पश्चिम यूरोप, पश्चिम अफ्रीका, अटलांटिक महासागर में नजर आएगा।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+