Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Holi 2026 Date: क्या चंद्र ग्रहण के कारण इस बार अशुभ है रंगों का त्योहार?

Holi 2026 Date Update Hindi: साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक होली का इतंजार बड़ी बेसब्री से लोगो को होता है। इस साल होली की तारीखों को लेकर असमंजस है, क्योंकि विभिन्न कैलेंडरों में 3 और 4 मार्च दोनों को होली बताया जा रहा है तो वहीं होलिका दहन 2 मार्च को कहा जा रहा है, जबकि आम तौर पर होलिका दहन के दूसरे दिन रंगों वाली होली खेली जाती है। इसी वजह से लोग डेट को लेकर थोड़ा परेशान हो गए हैं।

दरअसल ये भ्रम चंद्र ग्रहण की वजह से पैदा हुआ है। मालूम हो कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका मनाई जाती है और वो इस बार 2 मार्च को है लेकिन इस साल का पहला चंद्रग्रहण भी इसी दिन लग रहा है और ग्रहणकाल में होली खेलना अशुभ होता है इसलिए होली 4 मार्च यानी कि बुधवार को खेली जाएगी।

Holi 2026 Date

आपको बता दें कि साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को यानी की फाल्गुनी पूर्णिमा के दिन लगेगा और भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा इसलिए होली की पूजा पर भी इसका असर होगा। 3 मार्च को ग्रहण 3:20 PM से 6:47 PM तक रहेगा और इसका सूतक काल 9 घंटे पहले यानी सुबह 6:20 AM से शुरू होगा।

Holi 2026 Date: होली 3 मार्च को खेली जाएगी

फाल्गुन मास की पूर्णिमा 2 मार्च शाम 5:18 बजे से 3 मार्च शाम 4:33 बजे तक है यानी कि सूतककाल से पहले ही होलिका दहन हो जाएगा इसलिए होली की पूजा पर इसका सीधा असर नहीं होगा लेकिन रंगों वाली होली 3 की जगह 4 मार्च को खेली जाएगी। ग्रहण को वैदिक धर्म में अच्छा नहीं मानते हैं लेकिन होली से पहले ही चंद्र ग्रहण खत्म हो जाएगा इसलिए होली किसी के लिए अशुभ नहीं है।

Holi 2026: अहंकार, अन्याय और अधर्म का अंत निश्चित

मालूम हो कि होली न केवल रंगों का उत्सव है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत, भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा और समाज में सकारात्मक ऊर्जा के संचार का प्रतीक भी है। होली मन की नकारात्मक भावनाओं-जैसे ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध और अहंकार-को त्यागकर प्रेम, क्षमा और सौहार्द अपनाने का पर्व है।

Holi 2026 Date

Holi 2026 Significance अहंकार को त्यागकर प्रेम अपनाने का पर्व है होली

होलिका दहन के दिन अग्नि के माध्यम से बुरी शक्तियों, नकारात्मक विचारों और पुराने कष्टों के अंत की प्रार्थना की जाती है। होलिका दहन यह सिखाता है कि ईश्वर पर अटूट विश्वास रखने वाले की हमेशा रक्षा होती है और बुरा करने वालों के साथ हमेशा बुरा ही होता है।

यह पढ़ें: Ramadan 2026 Kya Na Karen: रमजान के पाक माह में क्या करें-क्या न करें? रोजा रखते वक्त हुई ये भूल तो कयामत तय

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+