Holika Dahan 2020: होलिका दहन आज, जानिए मुहूर्त और पूजा विधि, इस दौरान ना करें ये काम
नई दिल्ली। आज होलिका दहन है, होलिका दहन के बाद ही रंग खेलना शुरू हो जाता है। होलिका दहन की पूजा बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसका खास महत्व होता है इसलिए इस दौरान कुछ चीजें नहीं करनी चाहिए क्योंकि इसका गलत प्रभाव आप और आपके परिवार पर पड़ता है।
पूजन मुहूर्त
भद्रा अवधि में शुभ योग
सुबह 10.16 से 10.31 बजे तक
भद्रा पश्चात लाभामृत योग
दोपहर 1.13 से शाम 6.00 बजे तक

दहन मुहूर्त
- कुल अवधि: शाम 6.22 से रात 11.18 बजे तक।
- शुभ मुहूर्त: शाम 6.22 से रात 8.52 बजे तक।
- प्रदोष काल विशेष मंगल मंगल मुहूर्त: शाम 6.22 से शाम 7.10 बजे तक।

होलिका पूजन मंत्र
अहकूटा भयत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशै:
अतस्तां पूजयिष्यामि भूति भूति प्रदायिनीम।

होलिका पर भद्रा नहीं
इस बार होली दहन के दौरान भद्रा नहीं रहेगी, हालांकि होली वाले दिन दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक भद्रा उपस्थित रहेगी। दोपहर 1:10 पर भद्रा समाप्त होने के बाद होली पूजन श्रेष्ठ होगा।

ना बनाएं शारीरिक संबंध
होलिका दहन के वक्त सोना नहीं चाहिए, हो सके तो आप पूजा में शामिल हों और अगर आप शामिल नहीं हो पा रहे हैं तो इस दौरान आप घर में सोइए नहीं बल्कि ईश्वर का ध्यान कीजिए। घर में लड़ाई-झगड़ा ना करें बल्कि हो सके तो खुशी का माहौल बनाए रखिए। होलिका दहन की रात किसी भी एकांत जगह या श्मशान पर बिल्कुल ना जाएं। इस रात नकारात्मक शक्तियां बहुत हावी रहती हैं। होलिका दहन की रात पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन की तिथि पर बने संबंध से उत्पन्न संतान को जीवन में कष्ट का सामना करना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications