Hindu Nav Varsh 2025 Wishes: 'हर पल बन जाए यादगार', अपनों के भेजें दिल छू लेने वाले संदेश
Hindu Nav Varsh 2025 Wishes: आज चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा है और आज से ही नव संवत्सर प्रारंभ हो रहा है। इस दिन को भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। महाराष्ट्र में ये दिन 'गुड़ी पड़वा' के नाम से जाना जाता है तो वहीं कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में आज का दिन ' उगादी' के रूप में सेलिब्रेट हो रहा है।
माना जाता है कि आज के ही दिन ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना की गई थी और विक्रम संवत की शुरुआत हुई थी।आज के ही दिन से चैत्र नवरात्रि भी प्रारंभ हुई है , तो वहीं कई स्थानों पर इस दिन को कृषि चक्र की शुरुआत औ का प्रतीक भी माना जाता है।

हिंदू नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं
कुल मिलाकर आज का दिन बहुत ज्यादा पावन है। आप अपने सुंदर संदेशों के जरिए इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं। यहां हम लाए हैं कुछ दिल छू लेने वाले संदेश, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।
अपनों के भेजें ये खास संदेश (Hindu Nav Varsh 2025)
- खुशियों की बारिश और अपनों का साथ, हर पल बन जाए यादगार, हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं।
- आप स्वस्थ और प्रसन्न रहें,घर में सुख-शांति का वास हो, हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं।
- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का ये शुभ त्योहार आपकी हर मनोकामना को पूरी करे, हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं।
- नव वर्ष मंगलमय हो आपका सारा संसार खुशियों से भरा रहे, आप तरक्की करें और घर-परिवार का नाम रौशन करें।
- मां दुर्गा आपकी हर मनोकामना करें पूरी, आपके घर हर दिन दशहरा हो और हर रात दिवाली हो। हिंदू नव वर्ष 2025 की हार्दिक बधाई!
- सुख-समृद्धि और खुशियों की हो बहार, नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं!"
अपनों के भेजें शुभकामना संदेश (Hindu Nav Varsh 2025 Wishes)
- हिंदू नव वर्ष आप सभी के लिए शुभ हो, आपको हर खुशी नसीब हो। हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं
- भक्ति, शक्ति और समृद्धि का आशीष मिले, हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं।
- चैत्र मास की प्रतिपदा आई,नव संवत्सर की बधाई लाई,हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं
- नव संवत्सर 2082 आप सभी के लिए शुभ हो। सब बढ़े और आगे बढ़ें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications