Bhardrapada month 2021: ये है भाद्रपद माह के प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट
नई दिल्ली, 20 अगस्त। हिंदू नववर्ष का छठा महीना होता है भाद्रपद माह। इस वर्ष भाद्रपद माह का प्रारंभ 23 अगस्त 2021 सोमवार से हो रहा है और समापन 20 सितंबर सोमवार को होगा। भाद्रपद माह में अनेक प्रमुख व्रत-त्योहार आते हैं। इस माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जहां भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है, वहीं माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश की स्थापना कर 10 दिनों तक उनका जन्म महोत्सव मनाया जाता है। इस माह में सोमवती अमावस्या और सोमवती पूर्णिमा का संयोग बना है। साथ ही दो बार शनि प्रदोष का संयोग भी है। माह में पांच सोमवार आ रहे हैं। भाद्रपद माह में दही का सेवन त्याज्य रहता है।

आइए जानते हैं भाद्रपद माह के प्रमुख व्रत-त्योहार, पर्व आदि के बारे में
- 23 अगस्त- महाकालेश्वर सवारी
- 24 अगस्त- सर्वार्थसिद्धि योग सायं 7.48 से दूसरे दिन प्रात: 6.09 बजे तक
- 25 अगस्त- कज्जली तीज, सतुआ तीज, बहुला चतुर्थी व्रत, संकट चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि 8.58 बजे
- 26 अगस्त- पंचक समाप्त रात्रि 10.28 से, बुध कन्या में प्रात: 11.21 से, सर्वार्थसिद्धि योग प्रात: 6.11 से
- 27 अगस्त- चांद छठ, चंद्रोदय रात्रि 10.03 बजे, सर्वार्थसिद्धि रात्रि 12.47 तक, रवियोग रात्रि 12.48 से
- 28 अगस्त- हल छठ
- 30 अगस्त- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत, सर्वार्थसिद्धि प्रात: 6.41 से दूसरे दिन प्रात: 6.11 तक
- 31 अगस्त- गुग्गानवमी
- 3 सितंबर- अजा एकादशी व्रत, गोवत्स द्वादशी, बछ बारस
- 4 सितंबर- शनि प्रदोष व्रत
- 6 सितंबर- कुशोत्पाटिनी अमावस्या, सोमवती अमावस्या
- 7 सितंबर- पिठोरी अमावस्या, भौमवती अमावस्या
- 9 सितंबर- हरितालिका तीज व्रत, वराह जयंती
- 10 सितंबर- गणेश चतुर्थी, गणेश पार्थिव स्थापना, कलंक चतुर्थी
- 11 सितंबर- ऋषि पंचमी व्रत
- 12 सितंबर- हल छठ
- 13 सितंबर- महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ
- 14 सितंबर- राधा अष्टमी
- 15 सितंबर- चंद्र नवमी
- 16 सितंबर- तेजा दशमी, सूर्य कन्या राशि में
- 17 सितंबर- जल झूलनी एकादशी, डोल ग्यारस
- 18 सितंबर- शनि प्रदोष व्रत, पंचक प्रारंभ दोपहर 3.26 बजे से
- 19 सितंबर- अनंत चतुर्दशी व्रत, पार्थिव गणेश विसर्जन
- 20 सितंबर- सोमवती पूर्णिमा, भाद्रपद माह समाप्त, श्राद्धपक्ष प्रारंभ, पूर्णिमा का श्राद्ध












Click it and Unblock the Notifications