निकल गई नेता जी की हवा

हेलीकॉप्टर की खिड़की अचानक गई टूट,
टंकी में होने लगा लीकेज,
पंखा गया टूट, सीट फिसल गयी
यूँ समझिये नेता जी की हवा निकल गयी।
किसी तरह से पायलेट ने उनको बचाया
पैराशूट से नेताजी को नीचे कुदाया
तभी गिरते हुए नेताजी के हाथ से नट बोल्ट टकराया
नट-बोल्ट टूटता देख उनका दिमाग चकराया
नेता जी बोले-ओफ्हो-ये तो वही जहाज है
जिसकी खरीद में मैंने था कमीशन खाया!
# कुछ नेता कमीशन पे कमीशन हैं खा रहे
कुछ जांच कमीशन पे कमीशन बिठा रहे
कुछ हैं जो पाचों उँगलियाँ धी में भिगो रहे
कुछ हैं जो सीबीआई पे उंगली उठा रहे।
# दिल की असलियत
कैसे बने सहारा दिल
ब्लड पम्पिंग से हारा दिल
प्यार घटा है फैट बढ़ा है
कोलेस्ट्राल का मारा दिल
लेखक परिचय- पंकज प्रसून लखनऊ के प्रसिद्ध हास्य कवि हैं। आप सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टिट्यूट में कार्यरत हैं। पंकज प्रसून का संपर्क सूत्र। पंकज प्रसून के अन्य हास्य व्यंग।












Click it and Unblock the Notifications