हरतालिका तीज पर घर बैठे बनाएं ये 5 स्वादिष्ट फास्टिंग रेसिपी, जानिए विधि

हरतालिका तीज पर घर बैठे बनाएं ये 5 स्वादिष्ट फास्टिंग रेसिपी, जानिए विधि

नई दिल्ली, 09 सितंबर: देश में तीन प्रमुख तीज त्योहारों में से एक हरतालिका तीज है। जो आज 09 सितंबर को है। करवाचौथ के बाद महिलाओं के लिए तीज सबसे अहम व्रत है। महिलाएं ये व्रत वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए रखती हैं। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए तीज के दिन उपवास करती हैं। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करती हैं। यह त्योहार उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड में मनाया जाता है। हरतालिका तीज हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को मनाई जाती है। अधिकांश जगहों पर महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत निर्जला रखती हैं। वहीं कुछ जगहों पर इस दिन महिलाएं फलहारी खाना भी खाती हैं। तो आइए जानते हैं कि इस दिन आप फास्टिंग रेसिपी में क्या-क्या बना सकते हैं?

Recommended Video

      Hartalika Teej 2021: इस Katha के बिना Hartalika Teej का Vrat रह जाता है अधूरा | वनइंडिया हिंदी
      Hartalika Teej 2021

      साबूदाने की खीर: आप अपनी नियमित चावल की खीर की जगह साबूदाने की खीर भी बना सकती हैं। इसको बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना, धोल लें। फिर दूध, चीनी और सूखे मेवों के साथ इसे पका लें। यह मिठाई उन लोगों के लिए एकदम सही है जो उपवास रखते हैं।

      नारियाल लड्डू: नारियाल लड्डू, एक आसानी से बनने वाली मिठाई है जिसे सूखे नारियल, खोया और कंडेंस्ड मिल्क से बनाया जाता है। बनाने के लिए सबसे पहले सूखे नारियल को घी में भूरा होने तक भूने। उसके बाद उसमें खोया और कंडेंस्ड मिल्क मिलाइए। जब मिश्रण तैयार हो जाए तो उसके गोल गोले बना लें। लड्डू का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें बादाम और काजू भी मिला सकते हैं।

      मालपुआ: मालपुआ व्रत में बनाए जाने वाला सबसे लोकप्रिय मिठाइयों में से एक है। चीनी की चाशनी में डूबा हुआ और पिस्ता से सजाकर ये मीठे मिनी पैनकेक फास्ट में काफी खाया जाता है। यह मीठा व्यंजन आपकी रसोई में आसानी से उपलब्ध सामग्री से एक घंटे से भी कम समय में तैयार किया जा सकता है।

      इस स्वादिष्ट मिठाई को तैयार करने के लिए, आपको केवल मैदा, सूजी, सौंफ, खोया, चीनी, दूध, केसर, हरी इलायची पाउडर और बेकिंग सोडा चाहिए। इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला कर एक पाउरेबल कंसिस्टेंसी का बैटर तैयार किया जाता है। फिर बैटर को घी में डीप फ्राई करके चाशनी में डुबोया जाता है। अच्छी तरह स्वाद के लिए रबड़ी के साथ परोसें।

      गुजिया: तीज पर बनने वाली गुजिया सबसे लोकप्रिय पकवानों में से एक है। इसको बनाने के लिए खोया, चीनी, बादाम, हरी इलायची, सूजी और आटे या मैदे की जरूरत होती है। खस्ता डालकर मैदा या आटा को गूंथा जाता है। उसके बाद गुजिया के सांचे के सहार इसमें खोया भरा जा सकता है। आप गुजिया में चॉकलेज और ड्राईफ्रूट भी भर सकते हैं।

      घेवड़: यह राजस्थानी मिठाई तीज के दौरान अवश्य ही बनाई और खाई जाती है। आटे, घी, दूध, चीनी, इलायची पाउडर, केसर, सूखे मेवे, चीनी,केसर, का उपयोग करके गोल आकार की मिठाई तैयार की जाती है। घोल तैयार करने के लिए घी, आटा और पानी मिलाया जाता है। फिर घोल को घी से भरे पैन में रखे गोलाकार सांचे में डाला जाता है। इसके बाद बैटर को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई किया जाता है और फिर चाशनी में भिगोया जाता है। इसे मलाई के साथ सबसे ऊपर रखा जाता है और कटे हुए मेवों से सजाया जाता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+