Hartalika Teej 2024 Vart Niyam: अविवाहित लड़कियां कैसे रखें तीज का व्रत? क्या है नियम?

Hartalika Teej Fasting Rules for Unmarried Girl Hindi: सुहाग की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला हरतालिका तीज आज है, ये उपवास बेहद ही कठिन है क्योंकि इसमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे 24 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं।

लेकिन इस उपवास को अविवाहित लड़कियां भी रखती हैं, माना जाता है कि इस व्रत को करने से लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है।

Hartalika Teej 2024 Vart Niyam

हालांकि कुंवारी कन्याओं के व्रत के नियम अलग होते हैं, उन्हें निर्जला उपवास रखने की जरूरत नहीं हैं, वो पानी पीकर और फलाहार खाकर अपना व्रत कर सकती हैं।

वो सुबह उठकर नहा धोकर व्रत का संकल्प लें और उसके बाद पूरे दिन उपवास करें और शाम को तैयार होकर शिव-पार्वती की पूजा करें और पारण करें।

व्रत के लिए शरीर और मन की पवित्रता सबसे जरूरी

जबकि वो सुहागिन महिलाएं जो किसी कारणवश बीमार हैं, वो भी पानी पीकर औऱ फलाहार खाकर अपना व्रत कर सकती हैं। व्रत के दिन शरीर और मन की पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए और सात्विकता का पालन करते हुए शाम को पूजा के दौरान व्रत कथा का श्रवण करना अनिवार्य है। माना जाता है कि अगर अविवाहित कन्याएं इसको सुनती हैं तो उन्हें बहुत ही अच्छा पति मिलता है, मालूम हो कि मां पार्वती ने भी ये व्रत कुंवारे जीवन में ही किया था।

'हरतालिका तीज' का महत्व ( Signficance of Hartalika Teej)

हरतालिका तीज व्रत का महत्व केवल धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से ही नहीं है, बल्कि यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। यह व्रत संयम, श्रद्धा, और तपस्या का प्रतीक है , माता पार्वती के कठिन तप से प्रेरणा लेकर इस व्रत को निभाने वाली कन्याएं और विवाहित महिलाएं अपने जीवन में सफलता और सुख-शांति की प्राप्ति करती हैं।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+