Hartalika Teej 2025 : हरतालिका तीज का व्रत पीरियड्स में कर सकते हैं या नहीं? जानिए यहां
Hartalika Teej 2025: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है, आज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस खास पूजा पर साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाता है।
लेकिन अक्सर एक सवाल सामने आता है कि यदि तीज के व्रत या पूजा के समय महिला को पीरियड्स हों, तो क्या वह पूजा कर सकती है? इस विषय पर धार्मिक मान्यताओं और आधुनिक दृष्टिकोण दोनों को समझना जरूरी है।

धार्मिक मान्यताएं ( Hartalika Teej 2025 )
पारंपरिक दृष्टि से पीरियड्स को अशुद्धि की अवस्था माना गया है। इस कारण स्त्रियों को इस दौरान मंदिर में प्रवेश, उपवास या पूजा करने से रोका जाता रहा है। कई स्थानों पर तीज के दिन पीरियड्स में महिलाएं व्रत तो रखती हैं, लेकिन पूजा-पाठ किसी और से करवाती हैं।
आधुनिक दृष्टिकोण ( Hartalika Teej 2025 )
आज विज्ञान के नजरिए से देखा जाए तो पीरियड्स एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। इसे अशुद्धि न मानकर प्राकृतिक चक्र समझा जाना चाहिए। इस दृष्टि से यदि महिला स्वयं की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर पूजा करना चाहे तो इसमें कोई बाधा नहीं है लेकिन ये केवल व्यक्ति विशेष के निजी फैसले पर निर्भर करता है।
Hartalika Teej 2025 पीरियड्स में क्या करें
- यदि शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर रही हों तो मौन जप, ध्यान या मानसिक रूप से शिव-पार्वती की आराधना करें।
- यदि संभव हो तो केवल फलाहार या हल्का उपवास रखें, वरना मानसिक संकल्प से ही व्रत करें।
- हार्दिक श्रद्धा से हरितालिका तीज की कथा का श्रवण करें।
Hartalika Teej 2025 पीरियड्स में क्या न करें
- कमजोरी या दर्द होने पर कठिन उपवास और लंबी पूजा जबरदस्ती न करें
- घर की सजावट, बड़े स्तर की तैयारी या थकाने वाले कामों से बचें।
- कई घरों में परंपरा के कारण पीरियड्स में मंदिर जाना मना होता है, ऐसे में विवाद न करें।
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications