Hartalika Teej 2024: हरितालिका तीज पर इन उपायों से होगी पति की आयु लंबी, रहेंगे हमेशा स्वस्थ और निरोगी
Hartalika Teej 2024 Tips: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन सुहागिन महिलाएं हरितालिका तीज का व्रत रखती हैं। यह व्रत 6 सितंबर 2024 शुक्रवार को है। हरितालिका तीज का व्रत मुख्य रूप से महिलाएं पति के स्वस्थ जीवन और लंबी आयु की कामना से करती हैं।
इस दिन निराहार रहते हुए पांच बार शिवजी-पार्वती का पूजन किया जाता है और भजन करते हुए रात्रि जागरण किया जाता है।

इस दिन महिलाएं अपनी श्रद्धानुसार और कुल परंपरा के अनुसार तो पूजन करती ही हैं, किंतु हम आपको कुछ शास्त्रीय उपाय बता रहे हैं जो करके पति-पत्नी सुख पूर्वक, निरोगी रहते हुए जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
पति की लंबी आयु के लिए उपाय
- हरितालिका तीज के दिन पांच बार शिव पार्वती का पूजन किया जाता है। पांचों बार की पूजा में शिवजी को एक मीठा पान भेंट करें। पान में सिर्फ सौंफ, गुलकंद, खोपरा, लौंग-इलायची और कत्था हो। और कोई वस्तु न हों। पांचों बार पान शिवजी के सामने रखें, उनके ऊपर न चढ़ाएं।
- पांचों बार की पूजा हो जाने के बाद उसमें से एक पान पति को खाने के लिए दें। बाकी चारों पान विसर्जित कर दें। इस प्रयोग से पति हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
- इस दिन पति-पत्नी साथ में बैठकर शिवजी का अभिषेक केसर मिश्रित दूध से करें। इससे दोनों स्वस्थ रहते हुए लंबी आयु व्यतीत करेंगे।
- इस दिन सुहागिन महिलाएं माता पार्वती को सुहाग की सारी सामग्री भेंट करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं। पूजा के बाद यह सुहाग की समस्त सामग्री अपनी सास या सास के समान किसी सुहागिन महिला को भेंट करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
- इस दिन शिवजी का पंचोपचार पूजन करें, उन्हें सफेद वस्त्र भेंट करें, पति की लंबी आयु की कामना करें और यह वस्त्र किसी ऐसे ब्राह्मण को भेंट करें जिसकी पत्नी जीवित हो।
- हरितालिका तीज के दिन सायंकाल आटे के 11 दीपक बनाएं उन्हें शिवजी के चारों और रखकर प्रज्वलित करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए शिवजी को अक्षत अर्पित करें। अर्पित किए हुए अक्षतों में से कुछ अक्षत लेकर एक चांदी के ताबीज में भरकर पति की भुजा में या गले में बांध दें। इससे पति की सर्वत्र रक्षा होगी।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications