Hartalika Teej 2024 Kya Kare aur kya na kare: हरतालिका तीज पर भूलकर भी ना करें ये काम वरना होगा बड़ा नुकसान

Hartalika Teej 2024 Do's And Don'ts: सुहाग की लंबी उम्र के लिए रखे जाना वाला हरतालिका तीज का पर्व आज है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखी हैं। ये व्रत बेहद ही कठिन माना जाता है।

जो कोई भी इस उपवास को सच्चे मन से करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। ये उपवास अविवाहित कन्याएं भी सुयोग्य जीवनसाथी के लिए रखती हैं।

Hartalika Teej 2024

लेकिन इस व्रत के कुछ नियम है, जिनका पालन करना बहुत जरूरी है। जो कोई इसका पालन नहीं करता है उसे फिर इस व्रत का फल नहीं मिलता है।

आइए जानते हैं हरतालिका तीज के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

हरतालिका तीज में क्या करें ( Kya Kare)

  • इस दिन निर्जला व्रत करें।
  • व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना और साफ-सुथरे वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।
  • व्रत के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके शिवशंभू की पूजा करें।
  • भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है।
  • पारंपरिक तरीके से शिवलिंग का जलाभिषेक करें और मां पार्वती को 16 श्रृंगार अर्पित करें।
  • हरतालिका तीज की व्रत कथा का श्रवण करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

हरतालिका तीज में क्या न करें( Kya na Kare)

  • हरतालिका तीज का व्रत निर्जला होता है, इसलिए इस दिन जल का सेवन नहीं किया जाता।
  • व्रत के दौरान मन को शांत और सकारात्मक बनाए रखना चाहिए। नकारात्मक सोच, गुस्सा और ईर्ष्या से दूर रहें।
  • इस पवित्र दिन पर झूठ बोलना, छल-कपट करना वर्जित है।
  • व्रत के दौरान तामसिक भोजन (प्याज, लहसुन, मांसाहार) का सेवन ना करें।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+