Hariyali Teej 2023: जानिए सही तिथि, विधि और मुहूर्त
Hariyali Teej 2023: अखंड सौभाग्य का व्रत हरियाली तीज सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए सुबह से शाम तक का निरजला व्रत रखती हैं और शाम को भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती हैं और चांद को अर्ध्य देने के बाद अपने पति के हाथों पानी पीकर अपना उपवास खोलती हैं।

ये व्रत कुंवारी कन्याएं भी योग्य पति की कामना के लिए रखती हैं। आपको बता दें कि ये पर्व मुख्य रूप से राजस्थान, एमपी, बिहार और यूपी में मनाया जाता है। आपको बता दें कि ये पर्व भगवान शिव और मां पार्वती के पुर्नमिलन का प्रतीक हैं।
व्रत की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन
लेकिन इस बार इस व्रत की तारीख को लेकर जरा कन्फ्यूजन हो गया है कुछ लोगों का कहना है कि हरियाली तीज 18 अगस्त को है तो कुछ लोग कह रहे हैं कि ये पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा तो कोई इसे 20 अगस्त को बता रहा है। दरअसल अधिकमास के कारण इस बार तिथियों को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हो गया है, मालूम हो कि अधिकमास की वजह से इस बार सावन 59 दिनों का हो गया है।
हरियाली तीज का पर्व 19 अगस्त को
आपको बता दें कि शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 18 अगस्त को रात 08:01 PM पर होगी जो कि 19 अगस्त को रात 10: 19 PM तक रहेगी और चूंकि सारे पूजा पाठ उदयातिथि में मान्य होते हैं इसलिए हरियाली तीज का पर्व 19 अगस्त दिन शनिवार को मनाया जाएगा।
हरियाली तीज 2023 पूजा का शुभ मुहूर्त
19 अगस्त को पूजा के तीन शुभ मुहूर्त हैं
- 19 अगस्त : 07:30 AM
- 19 अगस्त : 12:25 PM
- 19 अगस्त: 05: 19 PM
जो लोग रवि योग में पूजा करना चाहते है तो उनके लिए बता दें कि रवि योग की शुरुआत 19 अगस्त 1: 47 AM से होगी और इसका अंत 20 अगस्त को 5:25 AM पर होगा इसलिए कुछ लोगों को कन्फ्यूजन हुआ कि हरियाली तीज का पर्व 20 अगस्त को है।
पूजा विधि
सबसे पहले नहाधोकर स्वच्छ कपड़े धारण करें फिर व्रत का संकल्प लें और 16 श्रृंगार करके फिर भगवान शिव और पार्वती की पूजा करें और कथा सुनें। फिर लोटे के जल से चंद्रमा को अर्ध्य दें और फिर पानी पीकर अपना उपवास खोलें।
महत्व
हरियाली तीज प्रेम, समर्पण और त्याग का मानक हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके शिव-पार्वती की विधिवत पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं, कहते हैं जिस घर की महिला ये व्रत करती हैं उसके घर से कभी भी सुख, शांति और समृद्धि की कमी नहीं होती है।












Click it and Unblock the Notifications