Hariyali Teej 2023: इस तीज पर करें ये विशेष उपाय, मिट जाएंगे सारे गम

Hariyali Teej 2023 Samagri: सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतिया तिथि को सावन की तीज मनाई जाती है, जिसे कि हरियाली तीज या कजरी तीज भी कहते हैं। सुहागिन महिलाएं इस व्रत को अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं तो वहीं कुंवारी कन्याएं ये उपवास योग्य वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं।

Hariyali Teej 2023

ऐसा माना जाता है कि अगर किसी महिला को वैवाहिक सुख नहीं मिल रहा है, वो भी अगर ये व्रत रखे तो पति-पत्नी के बीच की सारी दूरियां और मतभेद कम हो जाते हैं। जो भी स्त्री ये उपवास करती है उसके घर आंगन में हमेशा खुशियों का वास होता है।

'ऊॅ उमायें नमः' का जाप करें

इस बार ये व्रत 19 अगस्त को है, ये दिन बहुत पावन होता है, अगर इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो इंसान के जीवन के सारे दुखों का अंत होता है। जैसे अगर किसी कुंवारी लड़की की शादी में बाधा आ रही है तो वो इस दिन मां पार्वती की पूजा 'ऊॅ उमायें नमः'' के जाप से करे तो निश्चित तौर पर उसका विवाह किसी अच्छे व्यक्ति के साथ ही तय हो जाएगा और उसे हर तरह से सुख नसीब होंगे।

'' ऊॅ शान्तिरूपिण्यै नमः'' का जाप करें

तो वहीं जिन मियां-बीवी के बीच बनती नहीं है, वो तीज की पूजा के दिन '' ऊॅ शान्तिरूपिण्यै नमः'' का जाप करें, इसके बाद फर्क खुद समझ में आएगा।

शिव-पार्वती सच्चे प्रेम और तपस्या के मानक हैं

ये व्रत त्याग, प्यार और समर्पण का प्रतीक है, जिसकी इंतजार सुहागिन महिलाओं को साल भर होता है। इस पर्व पर घरों में उत्सव जैसा माहौल होता है और घरों में काफी पकवान भी बनते हैं। इस पर्व को उत्तर भारत के लोग विशेष तौर पर मनाते हैं। शिव-पार्वती सच्चे प्रेम और तपस्या के मानक हैं इसलिए जो कोई भी उनकी पूजा सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ करता है, उसकी हर इच्छा पूरी होती है और वो यश का भी भागीदार बनता है। तीज की पूजा करने के बाद आपको तीज के भजन भी जरूर गाने चाहिए।

तीज के गीत

  • पार्वती बोली शंकर से
  • सुनिये भोलेनाथ जी
  • रहना है हर एक जन्म में
  • मुझे तुम्हारे साथ जी

यहां देखें पूरा Video

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+