Haritalika Teej 2022: 30 अगस्त को है 'हरितालिका तीज' , पढ़ें मां पार्वती की आरती

नई दिल्ली, 24 अगस्त। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को 'हरितालिका तीज' का पर्व होता है। त्याग, समर्पण और विश्वास का व्रत काफी कठिन होता है, इसमें महिलाएं बिना पानी पिए अपने पति की लंबी उम्र के लिए निरजला व्रत रखती हैं और शाम को भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं। उत्तर भारत में ये व्रत कुंवारी लड़कियां भी करती हैं। कहा जाता है कि ये व्रत करने से लड़कियों को अच्छे पति की प्राप्ति होती हैं। इस व्रत को पार्वती जी ने किया था और की सालों तक घोर तपस्या करने के बाद उन्हें भोलेनाथ पति के रूप में मिले थे।

30 अगस्त को है हरितालिका तीज , पढ़ें मां पार्वती की आरती

कहते हैं इस दिन मां पार्वती की विधिवत पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से हर महिला को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन मां पार्वती की विशेष आरती करनी चाहिए।

माता पार्वती की आरती

  • जय पार्वती माता जय पार्वती माता
  • ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल कदा दाता।
  • जय पार्वती माता जय पार्वती माता।।
  • अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता
  • जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता।
  • जय पार्वती माता जय पार्वती माता।।
  • सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा
  • देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा।
  • जय पार्वती माता जय पार्वती माता।।
  • सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता
  • हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।
  • जय पार्वती माता जय पार्वती माता।।
  • शुम्भ निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता
  • सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा।
  • जय पार्वती माता जय पार्वती माता।।
  • सृष्ट‍ि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता
  • नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता।
  • जय पार्वती माता जय पार्वती माता।।
  • देवन अरज करत हम चित को लाता
  • गावत दे दे ताली मन में रंगराता।
  • जय पार्वती माता जय पार्वती माता।।
  • श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता
  • सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।
  • जय पार्वती माता मैया जय पार्वती माता।

पूजा मंत्र

  • ऊं उमायै नम:,
  • ऊं पार्वत्यै नम:,
  • ऊं जगद्धात्र्यै नम:,
  • ऊं जगत्प्रतिष्ठयै नम:,
  • ऊं शांतिरूपिण्यै नम:,
  • ऊं शिवायै नम: ।
  • हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया। तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।'
  • ॐ नमः मनोभिलाषितं वरं देहि वरं ह्रीं ॐ गोरा पार्वती देव्यै नमः
  • 'मुनि अनुशासन गनपति हि पूजेहु शंभु भवानि।
  • कोउ सुनि संशय करै जनि सुर अनादि जिय जानि'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+