Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Happy Ugadi 2023: गुड़ी पड़वा और उगादी की आज धूम, परिवार और दोस्तों को इन संदेशों के जरिए दें बधाई

Happy Ugadi and gudi padwa 2023:उगादी और गुड़ी पड़वा एक ही दिन मनाया जाने वाला त्योहार है। देश के अलग-अलग हिस्सों कहीं इसको उगादी और कहीं गुड़ी पड़वा कहा जाता है। ये दिन 'नए साल' का प्रतीक माना जाता है।

Happy Ugadi and gudi padwa 2023

Happy Ugadi and gudi padwa 2023: देशभर में आज गुड़ी पड़वा और उगादी का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के मुताबिक उगादी का त्योहार एक और नए वर्ष की शुरुआत का उत्सव है। ऐसी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन ब्रह्मांड का निर्माण किया था। त्योहार देश के कई हिस्सों में 'नए साल' का प्रतीक भी माना जाता है। उगादी और गुड़ी पड़वा दोनों एक ही दिन मनाया जाता है।

क्या गुड़ी पड़वा और उगादी एक ही त्योहार है?

गुड़ी पड़वा को संवत्सर पड़वो (samvatsar padvo) के नाम से भी जाना जाता है और इसका शाब्दिक अर्थ है नए साल का पहला दिन या 'संवत'। ठीस इसी दिन को उत्तर भारत में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन उगादी के रूप में मनाया जाता है।

"उगादी" दो शब्दों से मिलकर बना है, "युग" और "आदि"। युग का अर्थ है आयु और आदि का अर्थ है शुरुआत। भगवान ब्रह्मा के काम को पहचानने के तरीके के रूप में उगादी का त्योहार एक विशेष महत्व रखता है। उगादी को हिंदू समुदाय अनादि काल से मनाता आ रहा है। मॉरीशस जैसे देशों में, उगादी एक विशेष त्योहार है और इस दिन सार्वजनिक अवकाश भी होता है।

गुड़ी पड़वा ज्यादातर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मणिपुर में मनाया जाता है। वहीं उगादि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में ज्यादा प्रचलित है। इस दिन लोग खुशी से एक-दूसरे को गुड़ी पड़वा और उगादि की शुभकामनाएं देते हैं। इस दिन लोगों घरों और मंदिरों में पूजा करते हैं और नए-नए कपड़े पहनते हैं। इस दिन लोग अपने घर अपने राज्य की पारंपरिक व्यंजन बनाते हैं।

Ugadi quotes Hindi: उगादी बधाई संदेश

-शुभ हो नया साल आपका, ऊंची उड़ान भरे हर पल आपका, जैसे आसमान में उड़ती पतंग, वैसे ही उगादी पर्व की सजे हर एक तरंग। हैप्पी उगादी 2023

- पेड़ों पर सजती है नए पत्तों की बहार, हरियाली से महकता प्रकृति का व्यवहार, ऐसा सजता है उगादी का त्योहार, मौसम भी करता नव वर्ष का सत्कार, हैप्पी उगादी 2023

-खुशियां आएं, सुख-समृद्धि आए, घर आपके भगवान आएं, करके कृपा आप पर अपनी, हसरतें सारी आपकी पूरी करें, उगादी पर्व की बधाई

-छोटों को करो प्यार, बड़ों को दो सम्मान, यह संकल्प लेकर, मनाओ उगादी का त्योहार। मुबारक हो आपको उगादि का त्योहार

-आपके सारे गम खुशियों में तोल दूं, अपने सारे राज आपके सामने खोल दूं, कोई मुझसे पहले न बोल दे इसलिए सोचा क्यों न आज ही आपको हैप्पी उगादी बोल दूं।

Gudi Padwa quotes Hindi: गुड़ी पड़वा बधाई संदेश

-नया दिन, नयी सुबह, चलो मनाए एक साथ, है यही गुड़ी का पर्व, दुआ करे सदा रहे हम साथ साथ, हैप्पी गुड़ी पड़वा 2023

-नए पत्ते आते है वृक्ष खुशी से झूम जाते हैं, ऐसे मौसम में ही तो नया आगाज होता है, हम यूंही हैप्पी न्यू ईयर नहीं मनाते, हिंदू धर्म में यह त्योहार प्राकृतिक बदलाव से आता है। हैप्पी गुड़ी पड़वा 2023

-गुड़ी पड़वा के इस शुभ दिन पर, आपको सफलता और सौभाग्य का आशीर्वाद मिले! गुड़ी पड़वा की बधाई।

-पिछली यादे गठरी में बांधकर, करे नए वर्ष का इंतजार, लाएं खुशियों की बरात, ऐसी हो गुड़ी पड़वा से परम्परागत शुरुआत, हैप्पी गुड़ी पड़वा।

-चारों तरफ हो खुशियां ही खुशियां, मीठी पुरनपोली और गुजियां ही गुजियां, द्वारे सजती सुंदर रंगोली की सौगात, आसमान में हर तरफ पतंगों की बारात, सभी को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+