साल 2013 में दिखेगा मुस्कुराता भारत
दोस्तों, नयी उम्मीदों, नये सपनों और नई उमंगो का नया साल 2013 आ गया है। हर किसी की तरह मुझे भी इस साल से बहुत सारी आशाएं हैं। जो काम इस साल मैं कर नहीं पायी उसे उम्मीद करती हूं कि अगले साल जरूर पूरा करूंगी। जैसी कामना मैनें इस साल से की है वैसे ही शायद हर किसी ने भी की होगी। हर कोई यह सोच रहा होगा कि कुछ सवाल जिनके जवाब उन्हें इस साल नहीं मिल पाये, उन्हें वो साल 2013 में जरूर खोज लेगें।
चाहे राजनीति का पटल हो यह पारिवारिक जिंदगी हर इंसान इस सोच के साथ नये साल का स्वागत कर रहा है। लेकिन क्या आपको लगता है कि हमारा देश आज नये साल के स्वागत करने के लिए तैयार है। नये साल की शुरूआत नयी सोच, नयी ऊर्जा और नयी तरक्की से होती है लेकिन क्या वाकई में यह सब करने के लिए हमारा देश तैयार है? यह सवाल इसलिेए क्योंकि पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से देश में कुछ घटनाओं ने उथुल-पुथल की है उससे तो यही लगता है कि आज भी हमारा देश पुराने जटिलताओ में अटका हुआ है।
भले ही देश विकास की दिशा में आगे बढ़ने की कोशिशें कर रहा है लेकिन आज भी यहां पुराने युग की तरह लड़कियों की अस्मिता से खिलवाड़ किये जा रहे हैं। आज भी दानवों की हैवानियत मासूमों की आबरू को तार-तार करने को अपना पैदाइशी हक समझती हैं।। देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, कानून से केवल आम आदमी डरता है और देश के राजनेता हर समस्या में अपना फायदा देखते हैं। लोगों के चिल्लाने पर भले ही उनके कान खड़े होते हैं लेकिन फिर भी आज देश की तस्वीर वो नहीं जिसे हम कह सके कि वो नयी सोच और नयी उम्मीदो को प्रतिनिधित्व करता हो।

हर पेट को रोटी और छत नसीब होगी। सर्दी में कोई ठिठुरेगा नहीं और ना ही बाढ़ किसी के मौत की काल बनकर आयेगी। देश खुशहाल रहेगा औऱ देश के लोग तरक्की करेंगे वो भी सही दिशा वाली। लोगों में हिम्मत आयेगी कि वो हर मुश्किल का डटकर सामना करेंगें।
देश के हर देशवासी की सलामती, तरक्की और खुशहाली की कामना करते हुए मैं अपनी और अपने वनइंडिया परिवार की ओर से आप सभी को नये साल की ढेरों बधाई देती हूं और आशा करती हूं कि आने वाले दिन काफी सकून भरे होंगे जो हर चेहरे पर ढाई इंच की मु्स्कान जरूर लेकर आयेंगे।...
नया साल मुबारक हो आपको
मिले वह सब कुछ, जिसकी चाहत है आपको
कभी न अस्त हो आपके भाग्य का सूरज
चाँद-तारों से भरा हो जीवन का आंगन
नया साल मुबारक हो आपको...


Click it and Unblock the Notifications
