Holi 2018: 'सहेली की होली' ने लिखा सफलता का नया इतिहास , देखें Video

नई दिल्ली। होली मस्ती और उल्लास का पर्व है, जिसमें बच्चे, बूढ़े, जवान सब एक ही रंग में रंग जाते हैं और इसी मस्ती को पूरी तरह से भूनाया जाता है हमारी फिल्मों में, इसी कारण होली के गानों में छेड़-छाड़ और प्यार के अंश दिखते हैं लेकिन इस बार होली पर कुछ अलग हुआ है, जी हां यहां हम बात कर रहे हैं होली गीत 'सहेली की होली' की। जिसमें पहली बार दो अभिनेत्रियों ने कमाल किया है।

 Holi 2018: 'सहेली की होली' ने लिखा सफलता का नया इतिहास

भोजपुरी फिल्मी इतिहास की दो सुपरस्टार अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे ने मिलकर संगीत प्रेमियों के लिए होली गीत 'सहेली की होली' पेश किया है, जो कि इस वक्त इंटरनेट पर खासी सुर्खियां बटोर रहा है। इस गीत में दोनों अभिनेत्रियां सहेलियों के रूप में पेश हैं और दोनों ने जमकर डांस किया है। 'सहेली की होली' का ऑडियो एवं वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है । आपको जानकर हैरत होगी कि इस गाने को अभी तक 27 लाख हिट्स मिल चुके हैं।

दो सहेलियों के बीच की छेड़छाड़-प्यार और मस्ती को दिखाया गया

इस वीडियो में दो सहेलियों के बीच की छेड़छाड़-प्यार और मस्ती को दिखाया गया है, साथ ही दोनों अभिनेत्रियों का डांस भी कमाल का है, दोनों सहेलियों के इस रूप को देखकर शायद हर किसी को अपनी सहेली याद आ रही है जिसकी वजह से ये वीडियो आम लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+