Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Hariyali Teej Wishes: 'सलामत रहे पिया का प्यार', हरियाली तीज पर अपनों के भेजें ये प्रेम भरे संदेश

Hariyali Teej Wishes: पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला व्रत 'हरियाली तीज' आज है। माना जाता है कि जो कोई भी इस व्रत को करता है उसका सुहाग हमेशा बना रहता है और उसके घर में सुख-शांति वास रहता है।

आज के दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को गौरी-शंकर की पूजा करके शाम को पति के हाथों पानी पीकर अपना उपवास खोलती हैं।

Hariyali Teej Wishes

आज के दिन को आप और भी खूबसूरत बना सकते हैं प्रेम भरे संदेशों के जरिए इसलिए हम यहां आपके लिए लाए हैं सुंदर-सुंदर संदेश जिन्हें आप अपनों को भेज कर अपने इस दिन को यादगार बना सकते हैं।

हरियाली तीज पर अपनों के भेजें ये प्रेम भरे संदेश (Hariyali Teej Wishes)

  • 'सलामत रहे पिया का प्यार', हरियाली तीज की बहुत सारी शुभकामनाएं।
  • हाथों में मेहंदी और पैरों में महावर सजा रहे, हरियाली तीज की बहुत सारी शुभकामनाएं।
  • आपकी ज़िन्दगी हरियाली और समृद्धि से भरी हो। हरियाली तीज की बहुत सारी शुभकामनाएं।
  • हरियाली तीज मुबारक हो! आपके घर -आंगन पर हमेशा शिव जी की कृपा बनी रहे।
  • हरियाली तीज के त्यौहार को हर्ष और आनंद के साथ मनाएं। हरियाली तीज की बहुत सारी शुभकामनाएं।
  • आपका जीवन हरा-भरा और खुशियों से भरा रहे, हरियाली तीज पर आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।"
  • "ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भरपूर हो। हरियाली तीज की ढेर सारी बधाइयां।"
  • "सावन की फुहारों के साथ, आपके जीवन में नई उमंग और ऊर्जा आए। हरियाली तीज की हार्दिक बधाई।"
  • खुशियों की बारिश से आपका तन-मन हमेशा भीगता रहे, हरियाली तीज की ढेर सारी बधाइयां।"

आरती ( Maa Parvati ki Aarti)

  • जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
  • ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल की दाता॥
  • जय पार्वती माता
  • अरिकुल पद्म विनाशिनि जय सेवक त्राता।
  • जग जीवन जगदंबा, हरिहर गुण गाता॥
  • जय पार्वती माता
  • सिंह को वाहन साजे, कुण्डल हैं साथा।
  • देव वधू जस गावत, नृत्य करत ताथा॥
  • जय पार्वती माता
  • सतयुग रूपशील अतिसुन्दर, नाम सती कहलाता।
  • हेमांचल घर जन्मी, सखियन संग राता॥
  • जय पार्वती माता
  • शुम्भ-निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्थाता।
  • सहस्त्र भुजा तनु धरि के, चक्र लियो हाथा॥
  • जय पार्वती माता
  • सृष्टि रूप तुही है जननी शिवसंग रंगराता।
  • नन्दी भृंगी बीन लही सारा जग मदमाता॥
  • जय पार्वती माता
  • देवन अरज करत हम चित को लाता।
  • गावत दे दे ताली, मन में रंगराता॥
  • जय पार्वती माता
  • श्री प्रताप आरती मैया की, जो कोई गाता।
  • सदासुखी नित रहता सुख सम्पत्ति पाता॥
  • जय पार्वती माता

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+