Haritalika Teej 2023 Wishes: 'सजना है मुझे सजना के लिए', हरितालिका तीज पर भेजें अपनो को प्रेम भरे संदेश

Happy Haritalika Teej 2023: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को 'हरितालिका तीज' का पर्व होता है। वो पावन दिन आज है। आज के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निरजला व्रत रहती हैं और शाम को भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं।

Haritalika Teej 2023 Wishes

कहा जाता है कि मां पार्वती ने जंगल में जाकर भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कई सालों तक बिना पानी पिए लगातार तप किया था, तब कहीं जाकर भोलेनाथ उन्हें पति के रूप में प्राप्त हुए थे, जिस दिन शिव उन्हें पत्नी के रूप में प्राप्त हुए थे, वो दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी कि 'हरितालिका' का था।

अविवाहित महिलाएं भी रखती हैं व्रत

इस व्रत को अविवाहित महिलाएं भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए करती हैं। इस दिन को और खास बनाया जा सकता है सुंदर-सुंदर संदेशों के जरिए, यहां हम आपके लिए कुछ प्रेम भरे संदेश, जिनके जरिए आप दिन को और खास बना सकते हैं।

यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ प्रेम भरे संदेश...

  • "इस तीज के जीवंत रंग आपके जीवन को खुशी और समृद्धि से भर दें। हैप्पी 'हरितालिका तीज'।
  • आपको इस तीज पर प्यार, हंसी और आशीर्वाद सब मिले, हैप्पी 'हरितालिका तीज'।
  • तीज के इस शुभ अवसर पर, आपके प्यार और सहयोग का बंधन मजबूत हो। हैप्पी 'हरितालिका तीज'।
  • "इस तीज पर आप पर खुशी और समृद्धि की बारिश हो।" हैप्पी 'हरितालिका तीज।
  • भगवान शिव और मां पार्वती जोड़ी बनाए रखें, हैप्पी 'हरितालिका तीज'।
  • "बारिश की बूंदों के साथ नाचते हुए, तीज की भावना को गले लगाते हुए, चलो सखि तीज मनाएं। हैप्पी 'हरितालिका तीज'।
  • चलो जी मेंहदी लगाओ जी, कोई तो महावर लाओ जी, आज उतरेगी मेरी प्रिय की सवारी, हैप्पी 'हरितालिका तीज'।
  • पिया जी के प्रेम में रंगी मैं, हर जीवन में उन्हें ही पाऊं, हैप्पी 'हरितालिका तीज'।
  • हाथों नें पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली, हैप्पी 'हरितालिका तीज'।
  • सजना है मुझे सजना के लिए....हैप्पी 'हरितालिका तीज'।
  • बनठन कर, जरा सजधजकर.....हैप्पी 'हरितालिका तीज'।
  • शिव का आशीष , पार्वती का प्यार, बना रहे मेरा सुहाग, हैप्पी 'हरितालिका तीज'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+